Sanjay Agrawal triangle news 8574663222 ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर निकाली तिरंगा यात्रा लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शहीद स्मारक कैसरबाग से वरिष्ठ कर्मचारी नेता स्वर्गीय डॉ बीएन सिंह जी की प्रतिमा तक पैदल मार्च करते हुए OPS तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के माध्यम से कर्मचारियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई। इस दौरान प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल किए जाने की मांग की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के जिला अध्यक्ष रामकिशन एवं महामंत्री मयंक ने किया। प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंचायतीराज विभाग में कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारी शामिल हुए। जिला अध्यक्ष रामकिशन ने कहा कि कर्मचारियों को बुढ़ापे में सम्मानजनक जीवन-निर्वाह के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं और सरकार को इस पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। महामंत्री मयंक ने कहा कि नवीन पेंशन योजना बाजार आधारित व्यवस्था है, जिसमें कर्मचारियों की निवेश राशि बाजार आधारित होने के कारण निर्धारित पेंशन दिए जाने का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। तिरंगा यात्रा को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, यूटीईसीओ पेंशन बचाओ मंच, ऑल इंडिया एनएमएस कर्मचारी फेडरेशन, पंचायतीराज मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, सिंचाई विभाग, वन विभाग, कलेक्ट्रेट संघ एवं राजस्व विभाग सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपना समर्थन दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एस.पी. तिवारी, रामलाल यादव, यूपी सिंह, रामनरेश यादव, धीरेंद्र सिंह, प्रदीप सरल, दयाराम, दयाशंकर, श्रीमती मीना सिंह, राजू अधिकारी, शिवराज कुमार, पवन वाल्मीकि, श्री भगवान, राजू भारती, मनोज भारती, नरेंद्र कुमार, श्रीनाथ, दुकेश कुमार, अरविंद कुमार, जगन्नाथ, कुलदीप यादव, अरविंद भारती, वेदप्रकाश, विनय कुमार, अरविंद मिश्रा, संदीप कुमार, राजन कुमार, सुशील कुमार, शशिकांत, विजय, राजेंद्र कुमार, राममिलन, राबेंद्र कुमार, मीरा देवी, जितेंद्र सिंह, कमलेश कश्यप, रेनू पाल, पुष्पा देवी एवं श्रीमती सोनू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। Sanjay Agrawal triangle news 8574663222





Sanjay Agrawal 

triangle news 

8574663222

 ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर निकाली तिरंगा यात्रा

लखनऊ, 19 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शहीद स्मारक कैसरबाग से वरिष्ठ कर्मचारी नेता स्वर्गीय डॉ बीएन सिंह जी की प्रतिमा तक पैदल मार्च करते हुए OPS तिरंगा यात्रा निकाली।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से कर्मचारियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई। इस दौरान प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल किए जाने की मांग की गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के जिला अध्यक्ष रामकिशन एवं महामंत्री मयंक ने किया। प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंचायतीराज विभाग में कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारी शामिल हुए।

जिला अध्यक्ष रामकिशन ने कहा कि कर्मचारियों को बुढ़ापे में सम्मानजनक जीवन-निर्वाह के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं और सरकार को इस पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

महामंत्री मयंक ने कहा कि नवीन पेंशन योजना बाजार आधारित व्यवस्था है, जिसमें कर्मचारियों की निवेश राशि बाजार आधारित होने के कारण निर्धारित पेंशन दिए जाने का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए।

तिरंगा यात्रा को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, यूटीईसीओ पेंशन बचाओ मंच, ऑल इंडिया एनएमएस कर्मचारी फेडरेशन, पंचायतीराज मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, सिंचाई विभाग, वन विभाग, कलेक्ट्रेट संघ एवं राजस्व विभाग सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपना समर्थन दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एस.पी. तिवारी, रामलाल यादव, यूपी सिंह, रामनरेश यादव, धीरेंद्र सिंह, प्रदीप सरल, दयाराम, दयाशंकर, श्रीमती मीना सिंह, राजू अधिकारी, शिवराज कुमार, पवन वाल्मीकि, श्री भगवान, राजू भारती, मनोज भारती, नरेंद्र कुमार, श्रीनाथ, दुकेश कुमार, अरविंद कुमार, जगन्नाथ, कुलदीप यादव, अरविंद भारती, वेदप्रकाश, विनय कुमार, अरविंद मिश्रा, संदीप कुमार, राजन कुमार, सुशील कुमार, शशिकांत, विजय, राजेंद्र कुमार, राममिलन, राबेंद्र कुमार, मीरा देवी, जितेंद्र सिंह, कमलेश कश्यप, रेनू पाल, पुष्पा देवी एवं श्रीमती सोनू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sanjay Agrawal 

triangle news

8574663222

Comments