16 सितंबर को दोबारा होगी हनुमान अंश की स्क्रीनिंग

Sanjay Agarwal 

Triangle News Lucknow 


लखनऊ 15 सितम्बर। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुवाई में बुद्धवार 16 सितम्बर 2026 को गोमती नगर स्थित वेब सिनेमा में दो सौ से अधिक सनातनी महिलाओं के लिए आध्यात्मिक फिल्म हनुमान अंश, की दोबारा स्पेशल स्क्रीनिंग, दोपहर 03:00 बजे उद्घाटन सत्र के उपरांत करवायी जाएगी। इस अवसर पर फिल्म के कलाकारों का सम्मान भी किया जाएगा। इससे पहले दो सौ महिलाओं के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग मंगलवार 8 सितम्बर 2026 को गोमती नगर स्थित फन रिपब्लिक में की गई थी। उस अपार सफल आयोजन में माननीय सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान मुख्य अतिथि थे। 
सपना गोयल के अनुसार हनुमान अंश फिल्म ने न केवल सनातनी आध्यात्मक शक्ति को वैश्विक स्तर पर जागृत किया है बल्कि भारतीय सिनेमा जगत को भी एक निर्णायक दिशा प्रदान की है। उनके अनुसार भगवान राम के भक्त हनुमान, भारतीय परंपरा में भक्ति, सेवा, समर्पण, साहस, विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा के अप्रतिम आदर्श हैं। श्रीराम के प्रति उनका समर्पण हमें यह संदेश देता है कि वास्तविक शक्ति केवल सामर्थ्य में नहीं, बल्कि उस सामर्थ्य का उपयोग लोककल्याण और धर्म के लिए करने में है। 
सपना गोयल ने बताया कि उनका एक मात्र लक्ष्य है कि संतों और ऋषियों की पावन भूमि, भारत एक बार पुन: विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित हो। भारत उत्थान के इस महा उद्देश्य की पूर्ति के लिए ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ के साथ प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शनिवार को नजदीकी मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन, करवाया जा रहा है। वर्तमान में सुंदरकांड महा अभियान उत्तर प्रदेश के 42 जिलों और देश के 10 राज्यों तक पहुंच चुका है। बिना किसी सरकारी या निजी सहयोग के 10 मार्च 2024 को महिला दिवस के उपलक्ष्य में सपना गोयल की अगुआई में पांच हजार से अधिक महिलाओं ने लखनऊ के झूलेलाल घाट पर सामूहिक सुंदरकांड का भव्य अनुष्ठान किया था। इस क्रम में महा तीर्थाटन अभियान के अंतर्गत नैमिषारण्य, उत्तराखंड कोटद्वार के प्राचीन सिद्धबली मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, हर की पौड़ी हरिद्वार, रुड़की महादेव मंदिर, चित्रकूट के पावन तीर्थ परिसर रामघाट, प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान मंदिर, कानपुर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर के गंगाजी घाट परिसर ही नहीं भगवान कृष्ण जन्मस्थली मंदिर में भी भव्य सुंदरकाण्ड का पाठ सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। 11 सितम्बर 2024 से अयोध्या तीर्थ में प्रभु राम जी के जन्मभूमि परिसर में भी, मासिक सुंदरकांड पाठ का सिलसिला शुरू हो गया है। इस क्रम में अयोध्या जी तीर्थ के रामजन्मभूमि मंदिर परिसर में मासिक सुंदरकांड का सामूहिक पाठ आगामी शुक्रवार 25 सितम्बर 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही सपना गोयल की अगुआई में निरंतर सेवा परमो धर्मः एवं स्वदेशी अपनाने का संदेश भी दिया जा रहा है।


Comments