Posts

Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 8574663222 स्टारलिंक का लाइसेंस रद्द करे भारत सरकार, डेटा सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहन दे — संदीप बंसल लखनऊ। स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने स्टारलिंक जैसी विदेशी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा कंपनियों के संदर्भ में भारतीय डेटा की सुरक्षा, राष्ट्रीय संप्रभुता तथा देश के व्यापार एवं उद्योग जगत के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भारत सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सरकार से स्टारलिंक के लाइसेंस को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा, नागरिकों की निजता और स्वदेशी उद्योगों के हितों की रक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। संदीप बंसल ने कहा कि भारत आधुनिक तकनीक का स्वागत करता है, लेकिन तकनीकी विकास के साथ देश की सुरक्षा, नागरिकों की निजता और स्वदेशी उद्योगों के हितों की रक्षा भी अनिवार्य है। किसी भी विदेशी कंपनी को भारत में सेवाएं प्रदान करते समय भारतीय कानूनों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल अर्थव्यवस्था में नागरिकों, व्यापारियों, उद्यमियों और विभिन्न संस्थानों का डेटा अत्यंत महत्वपूर्ण संसाधन है। ऐसे में यह स्पष्ट होना चाहिए कि भारतीय उपयोगकर्ताओं का डेटा कहां सुरक्षित रखा जाता है, उसका प्रबंधन किस प्रकार होता है तथा भारतीय कानूनों के अंतर्गत उस पर प्रभावी नियंत्रण कैसे सुनिश्चित किया जाता है। संदीप बंसल ने भारत सरकार से मांग की कि भारतीय उपयोगकर्ताओं के डेटा की सुरक्षा, सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं की राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी शर्तों तथा तकनीकी निगरानी व्यवस्था का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। आवश्यक सुरक्षा जांच एवं नियामकीय मंजूरियों की स्थिति स्पष्ट की जाए। उन्होंने भारतीय दूरसंचार कंपनियों, स्वदेशी तकनीक और घरेलू उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया तथा निर्धारित सुरक्षा शर्तों का अनुपालन न होने की स्थिति में संबंधित कानूनों के अनुसार उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच, स्वदेशी व्यापारी मंच तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल देश के व्यापारियों, उद्यमियों और स्वदेशी उद्योगों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट हैं। इन संगठनों का उद्देश्य देश के आर्थिक हितों को मजबूत करना और स्वदेशी उद्यमों को आगे बढ़ाना है। पत्रकार वार्ता में ये पदाधिकारी रहे उपस्थित इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी, अनुज गौतम, शुभम मौर्य, संजय निधि अग्रवाल, स्वदेशी जागरण मंच के अवध प्रांत संयोजक अमित सिंह बिष्ट तथा गोसाईगंज प्रभारी सुनील गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित rahe Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 8574663222

Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 8574663222 लखनऊ लोक भारती द्वारा उत्तर प्रदेश में स्थित चारों परिक्रमा पथों (अयोध्या, मथुरा, नैमिषारण्य, चित्रकूट) के हर कोस पर हरिशंकरी (पीपल, बरगद, पाकड़ एक ही थाले में) रोपित कर उनको हरिशंकरी की माला पहनाने का अभियान चल रहा है यात्रा प्रभारी लोक भारती के अवध क्षेत्र अध्यक्ष श्री पवन सिंह चौहान ने बताया प्रथम चरण में आगामी 24 से 29 अक्टूबर तक एक यात्रा का आयोजन नैमिषारण्य के 84 कोस के परिक्रमा पथ पर किया जा रहा है, जिसमें अभियान में प्रत्येक कोस का नामकरण प्रतिनिधि ऋषि के नाम से पूज्य संतो एवं जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में समाज के द्वारा हरिशंकरी रोपण किया जाएगा, हर कोस पर लगने वाले हरिशंकरी को भविष्य में कोस पड़ाव के रूप में स्थापित किया जाएगा। लोक भारती के बृजेन्द्र पाल सिंह (राष्ट्रीय संगठन मंत्री) ने बताया हर कोस पड़ाव पर शासन के द्वारा प्रकाश, जल, प्रशाधन एवं बैठने की व्यवस्था की मांग की जाएगी, इन हरिशंकरी का रोपण समाज के सभी वर्गों को आमंत्रित कर शासन व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उत्सव पूर्वक (यज्ञ, स्वास्ती वाचन, मंत्रोच्चार, परिक्रमा आदि) किया जाएगा। लोक भारती के श्री गोपाल उपाध्याय (राष्ट्रीय संगठन सचिव) ने बताया परिक्रमा का उद्घाटन 24 अक्टूबर शनिवार को प्रातः 9 बजे चक्रतीर्थ पर हरिशंकरी रोपित करके प्रारंभ होगा तथा हर कोस पर हरिशंकरी लगाते हुए यात्रा के स्वरूप में 29 अक्टूबर को समाप्त होगा यात्रा के दौरान स्थान-स्थान पर जनसभाएं एवं उत्सवों का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश सरकार के अनेक मंत्रीगण स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पूज्य संतगणों को आमंत्रित किया गया है, इससे पूर्व में लोक भारती मथुरा के गोवर्धन परिक्रमा पथ एवं चित्रकूट के कामदगिरी परिक्रमा पथ पर हरिशंकरी रोपित कर चुका है। अवध प्रान्त संयोजक लोक भारती कमलेश सिंह ने यात्रा मार्ग की जानकारी देते हुए बताया, यात्रा 24 को चक्रतीर्थ नैमिषारण्य से प्रारम्भ होकर कोरौना द्वारिकाधीश, हरैया, नगवों कोथाँवा, गिरधरपुर उमरारी, साक्षी गोपालपुर, देवगंवा, मंडरुआ, जरिगंवा, नैमिषारण्य, बरेठी होते हुए मिश्रिख पर समाप्त होगी। वार्ता में पवन सिंह चौहान बृजेन्द्र पाल सिंह (राष्ट्रीय संगठन मंत्री) गोपाल उपाध्याय (संगठन सचिव लोक भारती) सौरभ सिंह (सह सम्पर्क प्रमुख) कमलेश सिंह (प्रांत संयोजक लोक भारती) कौशल चंद्रवंशी आदि बंधु उपस्थित रहे। Sanjay Agrawal Triangle News Lucknow 8574663222

Sanjay Agrawal Triangle News Lucknow 8574663222 स्टारलिंक का लाइसेंस रद्द करे भारत सरकार, डेटा सुरक्षा एवं स्वदेशी उद्योगों को मिले प्रोत्साहन : संदीप बंसल लखनऊ, 21 अक्टूबर 2026। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने स्टारलिंक जैसी विदेशी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा कंपनियों के संदर्भ में भारत सरकार से डेटा सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और स्वदेशी उद्योगों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारत की डिजिटल संप्रभुता और देश के नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। संदीप बंसल ने कहा कि आधुनिक तकनीक का स्वागत होना चाहिए, लेकिन तकनीकी विकास के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा, नागरिकों की निजता और भारतीय उद्योगों के हितों की रक्षा भी अनिवार्य है। किसी भी विदेशी कंपनी को भारत में सेवाएं प्रदान करते समय देश के कानूनों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज डिजिटल अर्थव्यवस्था में नागरिकों, व्यापारियों, उद्यमियों और विभिन्न संस्थानों का महत्वपूर्ण डेटा ऑनलाइन उपलब्ध है। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि भारतीय उपभोक्ताओं का डेटा कहां और किस प्रकार सुरक्षित रखा जाता है तथा उसका उपयोग किन उद्देश्यों के लिए किया जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से मांग की कि विदेशी डिजिटल एवं सैटेलाइट इंटरनेट सेवा प्रदाताओं की लाइसेंस शर्तों, डेटा सुरक्षा व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की गहन समीक्षा की जाए। यदि कोई कंपनी निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करती है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्टारलिंक के लाइसेंस को भी सुरक्षा एवं नियामकीय मानकों के आधार पर जांचने और आवश्यक होने पर उसे रद्द करने की मांग की। संदीप बंसल ने आगे कहा कि भारत सरकार को स्वदेशी तकनीक, भारतीय स्टार्टअप, दूरसंचार कंपनियों और देश के उद्यमियों को प्रोत्साहित करना चाहिए, ताकि भारत तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि विदेशी निवेश और आधुनिक तकनीक के लिए भारत में अवसर अवश्य होने चाहिए, लेकिन राष्ट्रीय हितों और स्वदेशी उद्योगों की कीमत पर नहीं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि डिजिटल सेवाओं में पारदर्शिता, डेटा सुरक्षा, जवाबदेही और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और भारतीय उपभोक्ताओं का विश्वास बना रहे। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों रिपन कंसल ,सुरेश छबलानी अनुज गौतम, अमित सिंह, संजयनिधिअग्रवाल,व्यापारियों ने भी स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। Sanjay Agrawal Triangle News Lucknow 8574663222

SANJAY AGARWAL TRIANGLE NEWS LUCKNOW 8574663222 *लखनऊ स्नातक खंड की समर्थन सभा में जनहित , शिक्षा , रोजगार एवं क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई* लखनऊ स्नातक खंड से विधान परिषद सदस्य ( स्नातक ) के भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह जी के समर्थन में सोमवार , 19 अक्टूबर 2026 को सायं 4 बजे निर्वाणा नेक्स्ट होटल, विशेष खंड-2 , गोमती नगर , लखनऊ में समर्थन सभा आयोजित की गई *कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कुँवर अवनीश सिंह जी* संस्थापक—सनातन टास्क फोर्स (STF) एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष—अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा), के साथ *इंजीनियर अभय सिंह रघुवंशी* एवं *श्री भानु प्रताप सिंह जी* समेत सैंकड़ो स्नातक धारियों की सक्रिय सहभागिता रही । सभा में समाज के विभिन्न वर्गों के सम्मानित नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया *पूर्व में अन्य प्रत्याशियों के साथ रहे प्रमुख लोगों ने इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को समर्थन देने की बात कही* सभा के दौरान *श्री पुष्पेंद्र सिंह जी , श्री राहुल सिंह जी & श्री मोहम्मद सिद्दकी जी* ने इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह जी के समर्थन में अपनी सहभागिता व्यक्त की । *तीनों लोगों ने पूर्व MLC चुनाव में कांती सिंह जी के साथ जुड़े हुए थे* इस बार उन्होंने अपने समस्त सहयोगियों के साथ भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह जी के समर्थन में आगे आने की बात कही । इसी क्रम में *आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अभिषेक प्रताप सिंह जी* ने भी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह जी को समर्थन देने की बात कही । वहीं, वर्तमान में श्रीमती संध्या मिश्रा जी के समर्थन में रहे *श्री अभिषेक दुबे जी* ने अपनी पूरी टीम के साथ इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह जी के समर्थन में आने की बात कही इन व्यक्तियों की सहभागिता को सभा में उपस्थित लोगों ने स्नातक समुदाय से जुड़े विषयों पर व्यापक संवाद और विभिन्न विचारधाराओं के लोगों के बीच सहयोग के रूप में देखा। *शिक्षा, रोजगार एवं क्षेत्रीय विकास पर विचार-विमर्श* सभा का मुख्य उद्देश्य स्नातक समुदाय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों , शिक्षा की गुणवत्ता , युवाओं के रोजगार , शैक्षणिक अवसरों तथा क्षेत्रीय विकास जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श करना रहा । कार्यक्रम में जनहित , जनप्रतिनिधित्व और जनसंवाद को प्रमुखता देते हुए नागरिकों की अपेक्षाओं को सामने रखने पर जोर दिया गया *आयोजन के माध्यम से स्नातक समुदाय के हितों तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद स्थापित करने का प्रयास किया गया* Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 8574663222

Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 8574663222 *SIR की लड़ाई अब दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टरों की गूंज के साथ लड़ी जाएगी : चौधरी सुनील सिंह* *पंचायत चुनाव टालने की कोशिश हुई तो सुप्रीम कोर्ट तक लोकदल लड़ेगा* लखनऊ। INDIA गठबंधन के प्रमुख घटक दल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने आज लोकदल के केंद्रीय कार्यालय, 8 मॉल एवेन्यू, लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में SIR, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, किसानों के आंदोलन और उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि SIR के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने पहुंचे लोगों को हिरासत में लिया गया और बर्बरता की गई। जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित करना इस बात का प्रमाण है कि सरकार जनता और विपक्ष की आवाज से डर गई है। उन्होंने कहा कि अब इस लड़ाई में किसान भी पीछे नहीं रहेगा। किसान दिल्ली की सड़कों पर ट्रैक्टरों के साथ पहुंचेगा और लोकतंत्र की इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाएगा। 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम को लोकदल का समर्थन चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके द्वारा 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में घोषित 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम को लोकदल अपना समर्थन देता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से देश की एकता, संविधान और लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने वाले हर कार्यक्रम के साथ लोकदल खड़ा रहेगा। पंचायत चुनाव पर भी सरकार को घेरा लोकदल अध्यक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव कराने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि चुनाव होते ही उसकी जमीनी हकीकत सामने आ जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव कराने से बचना चाहती है। सरकार और उसके अधिकारी चुनाव टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन लोकदल ऐसा नहीं होने देगा। चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि लोकदल सुप्रीम कोर्ट में भी मजबूती से यह पक्ष रखेगा कि पंचायत चुनाव किसी भी कीमत पर टाले नहीं जाने चाहिए। पंचायत चुनाव लोकतंत्र की सबसे निचली और महत्वपूर्ण इकाई हैं। इन्हें राजनीतिक स्वार्थ के लिए रोकना गांव की जनता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ होगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को अपनी लोकप्रियता और जमीनी पकड़ पर भरोसा है तो पंचायत चुनाव कराने से डर क्यों रही है? चुनाव टालने की कोशिश यह साबित करती है कि सरकार अपनी जमीनी स्थिति से घबराई हुई है। सुनील सिंह ने कहा कि किसान, युवा, मजदूर और गांव की जनता अब चुप बैठने वाली नहीं है। SIR से लेकर पंचायत चुनाव तक लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की हर लड़ाई लोकदल INDIA गठबंधन के साथ मिलकर सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मजबूती से लड़ेगा। Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow 8574663222

Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 8574663222 लखनऊ, 15 अक्टूबर। सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई में नवरात्र के पावन अवसर पर नवमी के दिन सोमवार 19 अक्टूबर 2026 को नवरात्र का विशेष सत्संग और कन्या पूजन का महा अनुष्ठान किया जाएगा। यह अनुष्ठान दो चरणों में होगा। पहले चरण में देवा रोड स्थित प्रतिष्ठा श्री परमानंद हरि हर मंदिर में हवन-पूजन-कीर्तन किया जाएगा। इस अनुष्ठान का समापन भव्य और दिव्य भंडारा होगा जबकि दूसरे चरण में चिनहट वी-मार्ट के पास स्थित रजत डिग्री कॉलेज के सामने स्थित पावन सनातन धाम लॉन में सत्संग और कन्यापूजन का भव्य अनुष्ठान होगा। उस सत्संग में बताया जाएगा कि नवरात्र का आध्यात्मिक आशय केवल बाहरी पूजा-पाठ या रस्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानव आत्मा की आंतरिक यात्रा, आत्म-शुद्धि और नकारात्मक प्रवृत्तियों पर दिव्य गुणों की विजय का प्रतीक है। अध्यात्म में 'रात्रि' शब्द संकटों, अज्ञान और अंधकार को दर्शाता है, जबकि 'नव' का अर्थ नयापन और नौ की संख्या से है अर्थात, नवरात्र हमारे भीतर छिपे अंधकार को मिटाकर प्रकाश की ओर बढ़ने का एक पावन अवसर है। इस वृहद आध्यात्मिक सत्संग के उपरांत 150 कन्याओं का पूजन करके उन्हें स्कूल बैग भेंट किया जाएगा। उस बैग में कन्याओं के श्रंगार का सामान जैसे कंगन, माला, वस्त्र, चुनरी के साथ टिफिन बॉक्स, वाटर बॉटल, एक गेम लूडो या बैडमिंटन का रैकेट होगा। देवी स्वरूपा कन्याओं को पूजन की सामग्री सहित हनुमान चालीसा की पुस्तिका भी भेंट की जाएगी। इस अनुष्ठान में सभी मातृशक्तियां सनातनी पीली साड़ी में ही शामिल हो कर जगत जननी आदि शक्ति मां के जयकारे भी लगाएंगी। परम पिता परमात्मा की असीम अनुकम्पा से सपना गोयल के द्वारा उत्तर प्रदेश ही नहीं वरन राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रूप से “सुंदरकांड महा अभियान, भारत वर्ष की बने पहचान” का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में सुंदरकांड महा अभियान उत्तर प्रदेश के 42 जिलों और देश के 10 राज्यों तक पहुंच चुका है। उनका एक मात्र लक्ष्य है कि संतों और ऋषियों की पावन भूमि, “भारत” एक बार पुन: “विश्व गुरु” के रूप में प्रतिष्ठित हो। भारत उत्थान के इस महा उद्देश्य की पूर्ति के लिए “ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति” की ओर से बिना किसी सरकारी या निजी सहयोग के 10 मार्च 2024 को महिला दिवस के उपलक्ष्य में उनकी अगुआई में पांच हजार से अधिक महिलाओं ने लखनऊ के झूलेलाल घाट पर सामूहिक सुंदरकांड का भव्य अनुष्ठान किया था। इस क्रम में 23 जून 2024 को पावन तीर्थ नैमिषारण्य में भव्य सामूहिक सुंदरकांड महायज्ञ का आयोजन करवाया गया था। उस अनुष्ठान में पांच हजार महिलाओं को शामिल करवाया गया था। इस महा तीर्थाटन अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड कोटद्वार के प्राचीन सिद्धबली मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, हर की पौड़ी हरिद्वार, रुड़की महादेव मंदिर, चित्रकूट के पावन तीर्थ परिसर रामघाट, प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान मंदिर एवं कानपुर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर के गंगाजी घाट परिसर में भी भव्य सुंदरकाण्ड का पाठ सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। मथुरा स्थित भगवान कृष्ण जन्मस्थली मंदिर परिसर में भी डेढ़ हजार से अधिक मातृशक्तियों ने सामूहिक सुन्दरकांड का पाठ किया था। 11 सितम्बर 2024 से अयोध्या तीर्थ में प्रभु राम जी के जन्मभूमि परिसर में भी, मासिक सुंदरकांड पाठ का सिलसिला शुरू हो गया है। इस क्रम में 18 नवम्बर से त्रिदिवसीय ऋषिकेष तीर्थयात्रा भी आरंभ होगी वहीं 20 दिसम्बर को लखनऊ में 11 हजार महिलाएं सपना गोयल की अगुआई में एक साथ सुंदरकांड का पाठ करेंगी। Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 8574663222

Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 8574663222 *किसान जल्द सड़कों पर उतरेगा, लोकतंत्र और किसानों की लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाएगा INDIA गठबंधन : चौधरी सुनील सिंह* प्रयागराज। D पार्क, जगराम चौराहा, कटरा, प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में INDIA गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह बतौर अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि देश में किसानों और आम जनता के बीच लगातार बढ़ रही बेचैनी अब आंदोलन का रूप लेने जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान जल्द ही सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है और लोकदल पूरी मजबूती के साथ INDIA गठबंधन के साथ खड़ा है। किसानों, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों के सवाल पर अब निर्णायक संघर्ष का समय आ गया है। चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि किसान दिल्ली की सड़कों पर उतरने के लिए तैयार बैठा है। जब किसान सड़कों पर उतरेगा तो देश की राजनीति में बड़ा बदलाव दिखाई देगा और किसानों की ताकत के सामने सरकार को जनता की आवाज सुननी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को किसानों की ताकत का अंदाजा नहीं है। किसान शांत जरूर है, लेकिन कमजोर नहीं। आने वाले दिनों में किसान, युवा, मजदूर और आम जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि लोकदल INDIA गठबंधन के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और किसानों तथा लोकतंत्र की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ेगा। इस कार्यक्रम में लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गुलाब ग्रामीण जी के साथ लोकदल के पदाधिकारी राम निवास,अमित उपाध्याय, रामशरण उपाध्याय,सौरभ के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Sanjay Agrawal Triangle News Lucknow 8574663222

Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 8574663222 डॉ. राजन सिंह ने किया शिलान्यास, नमो मंदिर उदघाटन पर गाजियाबाद के भाजपा नेता श्री नमह ने पहले ही दिन ₹11 लाख का दान मंदिर निर्माण हेतु दिया। लखनऊ, 15 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को समर्पित प्रस्तावित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ का शिलान्यास आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. राजन सिंह द्वारा किया गया। डॉ. राजन सिंह बिहार सरकार के किन्नर कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं। बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित मंदिर की पिछले कई दिनों से पूरे देश में चर्चा हो रही है। राजन सिंह किन्नर समुदाय से आते है और उन्होंने कहा की हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भगवान मानते है क्योंकि उन्होंने ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन एक्ट पास करके हमारे लोगो को पुलिस में भर्ती का अधिकार दिया है। इस अवसर पर गाजियाबाद के भाजपा नेता श्री नमह ने मोदी मंदिर निर्माण के लिए पहले ही दिन ₹11 लाख का चंदा देने का चैक सौपा और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित उद्यमी योजना से हुई आमदनी का पहला अंश वह भगवान श्री नरेंद्र मोदी को समर्पित प्रस्तावित भव्य मंदिर के निर्माण के लिए दान कर रहे हैं। श्री नमह ने कहा, “मैं अपनी आमदनी के पहले अंश को मंदिर निर्माण के लिए समर्पित कर रहा हूँ। यह मेरे लिए आस्था और समर्पण का विषय है।” प्रस्तावित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ को डिजिटल माध्यमों के जरिए लोगों को जोड़ने तथा सेवा और आस्था के संगम के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है। इस नमो डिजिटल मंदिर के डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म को श्री नितिन चौरसिया एवं श्री रितेश राय द्वारा मंदिर निर्माण में योगदान और बिहार में श्री नरेंद्र मोदी को समर्पित मोदी मंदिर के निर्माण कार्यों और परियोजना के आगामी स्वरूप से संबंधित विस्तृत जानकारी लोगो तक पहुँचाने हेतु किया गया है। Sanjay Agrawal Triangle News Lucknow 8574663222

Sanjay Agrawal Triangle News Lucknow 8574663222 एमडीआर लागू ही न हो, इसके लिए अभियान चलाएगा, व्यापार मंडल- संदीप बंसल पारा क्षेत्र का हुआ विस्तार लखनऊ- आज लखनऊ के पारा क्षेत्र में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में बोलते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल ने कहा कि यूपीआई पर लगने वाला 0.4% एमडीआर लागू ही न हो, इसके लिए संगठन अभियान चलाएगा संदीप बंसल ने कहा कि भारत सरकार ने एमडीआर को फिलहाल स्थगित किया है, परन्तु भविष्य में इसको लागू न किया जाए इसके लिए पदाधिकारी और संगठन देश के तमाम केंद्रीय मंत्रियों से लेकर प्रधानमंत्री तक अपनी बात रखेंगे* *संदीप बंसल ने कहा की एक नए प्रकार के चार्ज के रूप में लगने वाले एमडीआर एक नए प्रकार का टैक्स बन सकता है, जिसका अंत गतवा बोझ आम जनता पर ही पड़ेगा। इसलिए इसका विकल्प तैयार करके सरकार तक पहुंचाएंगे और अलग से एक चार्ज व्यापारियों पर न लगे। इसका पूरा प्रयास किया जाएगा आज पारा परिक्षेत्र के वृहद विस्तार में चुन्नू खेड़ा से आशीष मिश्रा, पारा रिंग रोड से अनिरुद्ध कन्नौजिया, शिवांग सोमवंशी, रोली निगम, आशुतोष तिवारी , देवपुर से संदीप शुक्ला विमल सिंह, हंसखेड़ा से पंकज शर्मा, कनौसी रोड से राहुल सोनी तथा युवा प्रभारी राहुल उपाध्याय, संरक्षक सुरेंद्र विक्रम सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई। संगठन विस्तार के इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, महामंत्री अनुज गौतम, युवा महामंत्री शुभम मौर्या, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार नाग, पारा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, महामंत्री मनीष अवस्थी, अमित राजपूत, धीरपाल यादव, योगेंद्र सिंह, विवेक सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। Sanjay Agrawal Triangle News Lucknow 8574663222

Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 8574663222 शिक्षकों के हितों की आवाज बुलंद करने के लिए धीरेंद्र सिंह को जिताने की अपील, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा चंदेल गुट की प्रेस वार्ता में शिक्षक हितों, लंबित समस्याओं और पुरानी पेंशन सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा लखनऊ, 15 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के चंदेल गुट की ओर से लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के सभापति एवं विधान परिषद के वरिष्ठ सदस्य माननीय चंदेल जी ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार से प्रभावी कदम उठाने की अपील की। प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा एवं अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को सम्मानजनक कार्य वातावरण मिलना चाहिए। शिक्षकों के चयन, वेतनमान, प्रोन्नति तथा अन्य सेवा संबंधी लाभ समय पर उपलब्ध कराए जाने चाहिए। साथ ही, शिक्षकों के लंबित देयकों का भुगतान सुनिश्चित करने और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। सरकार को शिक्षकों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए उनकी जायज समस्याओं का समाधान करना चाहिए। शिक्षकों एवं कर्मचारियों की पुरानी पेंशन सहित अन्य महत्वपूर्ण मांगों पर भी सकारात्मक निर्णय लिए जाने की आवश्यकता जताई गई। धीरेंद्र सिंह को जिताने की अपील प्रेस वार्ता के दौरान लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे संगठन के अधिकृत प्रत्याशी श्री धीरेंद्र सिंह के समर्थन में शिक्षकों से मतदान करने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि विधान परिषद में शिक्षक हितों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए शिक्षकों को एकजुट होकर अपने प्रत्याशी का समर्थन करना चाहिए। चंदेल गुट के पदाधिकारियों ने प्रदेश के विभिन्न शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे संगठन के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता से ही उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है तथा शिक्षा जगत से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर पहुंचाया जा सकता है। कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित इस अवसर पर प्रदेशीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ से जुड़े श्री प्रभात कुमार सिंह, अमेठी तालाब इकाई के इकाई मंत्री श्री राम मिलन सिंह, राष्ट्रपिता इंटर कॉलेज, इटौंजा के प्रधानाचार्य डॉ. राधा मोहन मिश्रा, बख्शी तालाब इंटर कॉलेज के वरिष्ठ अध्यापक श्री लाल अनिल प्रताप सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में उपस्थित शिक्षकों ने संगठन की मजबूती, शिक्षक हितों की रक्षा तथा आगामी शिक्षक निर्वाचन में एकजुट होकर मतदान करने का संकल्प व्यक्त किया। Sanjay Agrawal Triangle News Lucknow 8574663222

Sanjay Agrawal Triangle News Lucknow 8574663222 प्रकाशनार्थ 14/10/2026* *हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान कर तीन माह में पंचायत चुनाव कराए सरकार : लोकदल* लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिविजन बेंच द्वारा उत्तर प्रदेश में तीन माह के भीतर पंचायत चुनाव कराने के आदेश का लोकदल ने स्वागत किया है। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश ने पंचायत चुनाव को लेकर सरकार की मंशा को भी स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब पंचायत चुनाव कराने का समय आया, तब सरकार तरह-तरह के बहाने बनाकर चुनाव टालने में लगी थी। सरकार की कोशिश लोकतांत्रिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बजाय चुनाव को किसी न किसी बहाने टालने की रही है। अब हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के बाद सरकार के पास कोई बहाना नहीं बचा है। चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि पंचायत लोकतंत्र की बुनियादी इकाई है और गांव की जनता को समय पर अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिलना चाहिए। सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए तीन माह के भीतर निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र पंचायत चुनाव सुनिश्चित करें। Sanjay Agrawal Triangle News Lucknow 8574663222

*भारतीय संस्कृति युक्त होगा गरबा रात्रि 2.0* __________________________ Sanjay Agrawal Triangel News Lucknow 8574663222 *लखनऊ।* वूमेन लाइफ मैटर्स समिति के तत्वावधान में आगामी 17 अक्टूबर को मोती महल लॉन हजरतगंज लखनऊ में भारतीय संस्कृति संस्कार और परिधानों से युक्त गरबा रात्रि 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए गरबा संयोजक समिति की सदस्य वंदना बंसल, दीपा बंसल, प्रयागमती गुप्ता, प्रीती पांडेय ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय त्योहारों में युवाओं को जोड़ने के लिए डांडिया नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्राचीन भारतीय युद्ध कला कलारीपयट्टू एवं परम्परागत भारतीय परिधानों का फैशन शो भी आयोजित किया जायेगा। जिसमें भारतीयता की स्पष्ट छाप दिखाई पड़ेगी भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया नृत्य का आयोजन किया जा रहा है इसमें बड़ी संख्या में भारतीय युवा हिस्सा लेंगे ।। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के कलाकारों द्वारा विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे । इस आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख महानुभावों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।। 17 अक्टूबर दिन शनिवार को सायं कल 7:00 बजे से इसका शुभारंभ किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ-साथ अन्य सामाजिक संगठनों के भी प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। गरबा 2.0 की विशेषता यह होगी कि इसमें किसी भी प्रकार की फूहड़ता का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा ।। पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहने वाले प्रमुख प्रतिनिधियों में समिति के सचिन दुर्गेश मिश्रा, समिति सदस्य उदय भान सिंह, निर्देश दीक्षित, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महामंत्री एकता अग्रवाल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी सोशल मीडिया प्रभारी संजयनिधि अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 8574663222

Sanjay Agrawal Triangle News Lucknow 8574663222 श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणाली पर कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने जाना प्राचीन ज्ञान का आधुनिक महत्त्व बाराबंकी, 12 अक्टूबर 2026। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में सोमवार को भारतीय ज्ञान प्रणाली पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “प्राचीन ज्ञान, आधुनिक प्रासंगिकता और सतत भविष्य” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना तथा वर्तमान समय में पारंपरिक ज्ञान की प्रासंगिकता से परिचित कराना था। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इंजी. पंकज अग्रवाल, प्रति-कुलाधिपति इंजी. पूजा अग्रवाल, कुलपति कर्नल प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी एवं कुलसचिव प्रो. (डॉ.) हेमेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस आयोजन में प्रबंधन, वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र संस्थान के वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र संकाय की प्रमुख प्रो. (डॉ.) वीना सिंह का भी मार्गदर्शन रहा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रति-कुलाधिपति इंजी. पूजा अग्रवाल एवं कुलपति कर्नल प्रो. (डॉ.) विजय कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारतीय मूल्यों, सांस्कृतिक विरासत और स्वदेशी ज्ञान परंपराओं के महत्त्व पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने तथा भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित नैतिक एवं सांस्कृतिक सिद्धांतों को अपने जीवन और भावी कार्यों में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. अनिल कुमार मिश्रा तथा क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जय प्रकाश वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण रही। इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय ज्ञान प्रणाली तथा उसके विविध अनुप्रयोगों को प्रस्तुत किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने भक्ति गीतों एवं संस्कृत श्लोकों का सस्वर पाठ कर भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय ज्ञान, संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. गायत्री नेगी रहीं। Sanjay Agrawal Triangle News Lucknow 8574663222

Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 8574663222 *श्रीराम के वन गमन के दृश्य देख भाव विभोर हुए श्रोता* लखनऊ । मंगलवार को ऐशबाग के ऐतिहासिक श्री रामलीला मैदान मे चल रहे 'रामोत्सव 2026‘ के तीसरे दिवस की लीला का मंचन हर्षोल्लास के साथ आरंभ हुआ जहाँ श्रीराम और उनके चारों भाईयों की बारात की वापसी और नई बहुओं के स्वागत में अयोध्या वासी खुशी से नाचते गाते दिखाई देते हैं । श्रीराम के विवाह के पश्चात सब कुशल चल रहा था इसी बीच राजकुमार भरत अपने साथ शत्रुघ्न को लेकर ननिहाल चले जाते हैं । इधर महाराजा दशरथ अपने मंत्रिमंडल के साथ नए राजा को लेकर विमर्श करते हैं और सर्वसम्मति से श्री राम के राज्याभिषेक की घोषणा कर देते हैं, राज्याभिषेक की खबर अयोध्या में फैलते ही मंच पर अवध में हर्षोल्लास के दृश्य जीवंत हो उठते हैं । अगले दृश्य में राजतिलक से पूर्व राजा दशरथ श्रीराम को राजा के कर्तव्यों का ज्ञान देते हैं तो दूसरी और हर्ष में तीनों माताएं भी गदगद हैं । इसी बीच मंथरा के भड़काने पर कैकेई राजा दशरथ पर उधार अपने दो वचन मांगती हैं जिसमे पहला अयोध्या का सिंघासन अपने बेटे भरत को और दूसरा वचन कौशल्या पुत्र श्रीराम को 14 वर्ष का कठोर वनवास है । मजबूर होते हुए भी राजा दशरथ अपने वचन निभाते हैं जब यह बात श्रीराम को पता चलती है तो वे माता की आज्ञा और पिता के वचन निभाने के लिए सहर्ष वन गमन स्वीकार करते हैं । जब प्रभु श्रीराम वन जाने को तैयार हुए तो माता सीता और भाई लक्ष्मण भी उनके साथ वन गमन को चल पड़ते हैं । अगले दृश्य मे श्री राम के वनवास की खबर अयोध्या वासियों को पता चलती है तो वे दुखी और क्रोधित होते हैं और श्रीराम के वनवास जाने का विरोध करते हुए राजा दशरथ और भरत के खिलाफ विद्रोह करने लगते हैं । राजमहल का दृश्य विचलित करने वाला है जहाँ एक ओर राजा दशरथ विकल हैं तो महारानी कौशल्या को पुत्र विरह ने झकझोर दिया है, रानी सुमित्रा का रो-रो कर बुरा हाल है ऐसा प्रतीत होता है मानो अयोध्या नगर और उसके राजमहल को दुख के काले सर्पों ने जकड़ लिया हो । कभी हर्ष तो कभी वेदना से भरे रामलीला के दृश्यों को कलाकारों ने बखूबी मंच पर सजाया । बुधवार को रामोत्सव 2026 के मंच पर स्थानीय कलाकारों में नेहा डांस एकेडमी एवं ऋचा तिवारी के निर्देशन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं । श्री रामलीला समिति ऐशबाग के अध्यक्ष हरीशचन्द्र अग्रवाल ने बताया की बुधवार को रामलीला के मंच पर श्रीराम वन गमन , निषाद राज एवं केवट मिलन संवाद , आर्य सुमंत की वापसी , श्रीराम महार्षि बाल्मीकि संवाद , श्रवण कुमार कथा , पुत्र वियोग में राजा दशरथ का स्वर्ग गमन , कैकेई भरत संवाद एवं कैकेई परित्याग जैसी लीलाओं का मंचन किया जाएगा । Sanjay Agarwal Triangle news Lucknow 8574663222

Sanjay Agrawal Triangle News Lucknow 8574663222 स्थानीय निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन की बैठक में निकायों की समस्याओं को लेकर 11 प्रमुख मांगों पर बनी रणनीति नई आउटसोर्सिंग नीति वापस लेने, नगर निकायों को स्वायत्त बनाने एवं अधिशासी अधिकारियों की नियुक्ति सहित विभिन्न मुद्दों पर उठी आवाज लखनऊ, 13 अक्टूबर 2026। स्थानीय निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की ओर से 13 अक्टूबर को आयोजित बैठक में प्रदेश के विभिन्न नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों ने निकायों से जुड़ी समस्याओं, प्रशासनिक हस्तक्षेप तथा जनप्रतिनिधियों के अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में निकायों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आगे की रणनीति तय करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नगर निकायों के अध्यक्ष जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि हैं। इसके बावजूद निकायों के कार्यों में अनावश्यक प्रशासनिक हस्तक्षेप तथा विभिन्न प्रस्तावों के निस्तारण में विलंब होने से निकायों के कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि निकायों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बैठक में नई आउटसोर्सिंग नीति को तत्काल वापस लेने, नगर निकायों को स्वायत्तशासी संस्थाओं के रूप में कार्य करने देने तथा जिला प्रशासन के अनावश्यक हस्तक्षेप को बंद करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अतिरिक्त प्रत्येक नगर निकाय में अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति सुनिश्चित करने और नगर निकाय बोर्ड द्वारा पारित प्रस्तावों को जिला प्रशासन के स्तर पर लंबित रखने की व्यवस्था समाप्त करने की मांग की गई। बैठक में यह भी मांग की गई कि नगर निकाय बोर्ड द्वारा स्वीकृत प्रस्तावों के साथ सांसद एवं विधायक की संस्तुति संबंधी अनिवार्यता समाप्त की जाए। साथ ही नगर निकायों से संबंधित 74वें संविधान संशोधन को तत्काल लागू करने की मांग उठाई गई, ताकि निकायों को अधिक अधिकार एवं कार्य करने की स्वतंत्रता मिल सके। नगर निकाय अध्यक्षों ने कहा कि उनके क्षेत्र में शिष्टाचार एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाना चाहिए। बैठक में अध्यक्षों को निःशुल्क सरकारी वाहन उपलब्ध कराने, सम्मानजनक मानदेय के लिए बजट स्वीकृत करने तथा क्षेत्र भ्रमण के लिए राज्य वित्त से चार पहिया वाहन खरीदने का अधिकार देने की मांग भी रखी गई। इसके अलावा नगर निकाय बोर्ड द्वारा अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध प्रस्ताव पारित किए जाने की स्थिति में संबंधित अधिकारी के तत्काल स्थानांतरण की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में नगर निकाय अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाना चाहिए। बैठक में एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि नगर निकायों की स्वायत्तता, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान तथा स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। संगठन ने स्पष्ट किया कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन सहित अन्य लोकतांत्रिक विकल्पों पर विचार किया जाएगा। बैठक में प्रदेश के विभिन्न नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों तथा संगठन के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और निकायों के हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। Sanjay Agarwal Triangle news Lucknow 8574663222

Sanjay Agrawal Tringel News Lucknow 8574663222 शिवधनुष भंग के साथ जनकपुरी में जय श्रीराम की गूंज_* डिजिटल लाइट एंड साउंड से सजा ऐशबाग की ऐतिहासिक रामलीला का मंच । यहां मंचन में दिखती है बंगाल और यूपी के कलाकारों के मिश्रित प्रयास की झलक । लखनऊ । ऐशबाग की ऐतिहासिक रामलीला के मंचन में सोमवार को मिथला नरेश राजा जनक की पुत्री सीता के स्वयंवर का आयोजन हुआ राजा की शर्त है कि जो भी योद्धा भगवान शिव के धनुष को उठाकर उसकी प्रत्यंचा चढ़ा देगा, उसी से वह अपनी बेटी सीता का विवाह करेंगे। उनकी इस घोषणा को सुनकर तमाम बलशाली राजा सीता स्वयंवर में शामिल होने आए जहां पर गुरु विश्वामित्र के साथ अयोध्या के राजकुमार श्रीराम और लक्ष्मण भी इस आयोजन में पधारे हैं । सभी पराक्रमी राजाओं ने धनुष को उठाने का प्रयास किया लेकिन कोई शिव धनुष को हिला भी न सका यह देख महाराज जनक विकल हो उठे तभी गुरु विश्वमित्र की आज्ञा मिलते ही श्रीराम ने शिव धनुष को उठाकर उसकी प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास किया तो धनुष टूट गया । धनुष टूटते ही जनक नंदिनी सीता श्रीराम के गले में वरमाला पहना देती हैं । इस दृश्य के साथ ही पूरा रामलीला परिसर सियावर रामचन्द्र की जय के जयकारों से गूज उठा । धनुष भंग की गर्जना सुनकर क्रोधित भगवान परशुराम भी सभा मे पहुंचते हैं जहां उनके और लक्ष्मण जी के बीच तीखे संवाद होते हैं जिन्हे सुनकर दर्शक रोमांचित हो उठे। इसके बाद श्रीराम ने अपने मधुर वचनों से भगवान परशुराम के क्रोध की अग्नि को शांत कर दिया । जब यह संदेश अयोध्या जाता है तो वहाँ पूरी नगरी में हर्ष और उल्लास जैसा वातावरण हो बन जाता है और अयोध्या नरेश दशरथ श्रीराम की बारात लेकर जनकपुरी पहुंचते हैं और सीताराम के विवाह के साथ ही भरत का माण्डवी के साथ लक्ष्मण का उर्मिला के साथ और शत्रुघ्न का विवाह श्रुतकीर्ति के साथ विवाह कराने के उपरांत बारात की विदाई का दृश्य मंचित किया जाता हैं राजा जनक की बेटियों की विदाई के जीवंत दृश्यों ने दर्शकों को भी भावुक कर दिया । रामलीला के मंचन से पूर्व सांस्कृति मंच पर शहर के कलाकारों ने अपनी कला का मंच पर प्रस्तुत किया । घृताक्षी संगीत शाला के कलाकारो द्वारा सीता स्वयंबर की नाट्य प्रस्तुति दी जिसमे सीता की भूमिका अलंकृति राउत, श्रीराम की भूमिका अक्षय लांबा तथा लक्ष्मण की भूमिका देवयांश त्रिवेदी के साथ अन्य भूमिकाओं में प्रिशा, दिव्या, ईशा, उर्वी, अनाइका, सान्वी, आराध्या, काव्या, रियांशा, पाखी, गीतांजलि, सामंथा, वंदिता, सविता जी, वैष्णवी शुक्ला, आद्रिका मिश्रा, रीत बजाज, नंदिता माथुर एवं आकृति अग्रवाल ने सहभागिता की। नाट्य प्रस्तुति का निर्देशन मुस्कान खत्री द्वारा किया गया, जबकि संगीत निर्देशन एवं संगीत संयोजन सत्येंद्र आर्य के द्वारा किया गया । इसके उपरांत हुमा साहू एवं उनके साथी कलाकारों ने मंच पर भाव नृत्यों की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया । श्री ऐशबाग रामलीला समिति के अध्यक्ष हरीशचंद्र अग्रवाल ने बताया की मंगलवार को होने वाली रामलीला में श्रीराम की बारात का अयोध्या में आगमन, श्रीराम के राज्याभिषेक का निर्णय, राजा दशरथ का श्रीराम से संवाद , मंथरा द्वारा कैकेई के कान भरना, कैकेई का कोप, श्री सीता-राम व लक्ष्मण का वन गमन व अवध की प्रजा द्वारा श्रीराम के वनवास के निर्णय का विरोध किए जाने की लीलाएं प्रमुख रूप से दिखाई जाएंगी । Sanjay Agrawal Tringel News Lucknow 857466322

Sanjay Agrawal Tringel News Lucknow लखनऊ लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के जन्म दिवस पर एक भव्य गोष्ठी का आयोजन जेपी वाहिनी के अध्यक्ष के सी जैन एडवोकेट नेता प्रवक्ता भाजपा के द्वारा राय उमानाथ बाली प्रक्षाग्रह, भातखंडे यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे साथ ही परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित द्वारा की गई, इसके साथ ही मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बैजनाथ रावत अध्यक्ष एससी एसटी आयोग बृजेंद्र पाल सिंह (लोक भारती )प्रो. जेपी सैनी कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय ,दानिश आजाद मंत्री, पवन सिंह एमएलसी रामचंद प्रधान एमएलसी,हरीश श्रीवास्तव प्रवक्ता भाजपा, दयाशंकर दुबे अशोक पांडे ,ए एम त्रिपाठी एडवोकेट हाई कोर्ट, नईम ,गणमान्य अतिथियों ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की वंदना व मुख्य अतिथि बृजेश पाठक एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ मंच पर उपस्थित बृजेश पाठक, दयाशंकर सिंह व अन्य अतिथियों का स्वागत के .सी .जैन अध्यक्ष जेपी वाहिनी द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर व माल्यार्पण कर किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बृजेश पाठक ने आयोजित गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए कहा कि जयप्रकाश ने दो तरह की लड़ाइयां लड़ी एक लड़ाई उन्होंने भारत देश की आजादी के लिए लड़ी तो दूसरी लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ी उन्होंने कभी भी अपने विचारों से सत्ता में बैठे हुए लोगों के साथ समझौता नहीं किया और जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी द्वारा लगातार जनता का शोषण हो रहा था तब उन्होंने सत्ता के खिलाफ जाकर लड़ाई लड़ी और परिणाम स्वरूप इंदिरा जी द्वारा आपातकाल लगा दिया गया और जब आपातकाल खत्म हुआ और चुनाव हुआ तो आखिर में इन आपातकाल सेनानियों की जीत हुई और इंदिरा जी को सत्ता से हाथ धोना पड़ा, साथ ही कार्यक्रम आयोजन के .सी .जैन एडवोकेट की इस बात के लिए सराहना की कि लगातार जेपी जी को उनके द्वारा याद किया जाता है और इस तरह की विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाता है कार्यक्रम में लोकनायक "जयप्रकाश नारायण एक स्वतंत्रता सेनानी व लोकतंत्र के सजक प्रहरी (आपातकालीन )"विषय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता बेजनाथ रावत अध्यक्ष एससी एसटी आयोग ने अपने विचार रखते हुए कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण हमेशा जनता की लड़ाई लड़ते रहे और इंदिरा गांधी की भ्रष्ट व तानाशाही सरकार के खिलाफ पटना के गांधी मैदान में उनके आहवाहन पर जनता इकट्ठा हुई उससे तत्कालीन इंदिरा जी की सरकार की न्यू हिल गई और 26 जून 1975 को उन्होंने आपातकाल की घोषणा कर दी, कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने अपने विचार रखे, कार्यक्रम के आयोजन /संयोजक के सी जैन एडवोकेट ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण कभी भी सत्ता लोलुप नहीं रहे उनको कई बार सरकार में बड़े पदों का ऑफर दिया गया यहां तक एक बार उन्हें राष्ट्रपति पद पर भी बैठने के लिए विचार बने, और और आपातकाल के बाद जब पहली गैर कांग्रेसी सरकार बनी तब भी उन्होंने सत्ता में कोई भी पद लेने से इनकार कर दिया वह राजनीति में एक बात ऐसे व्यक्ति रहे है जिन्होंने तीन तरह की लड़ाइयां लड़ी एक तो भारत देश की स्वतंत्रता संग्राम की और दूसरी विनोबा भावे जी के साथ मिलकर भूदान आंदोलन में शामिल रहे और उसके बाद जब स्वतंत्र देश की सत्ता भ्रष्ट हुई तो उसके खिलाफ आपातकालीन आंदोलन में भी शामिल रहे। कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारत दीक्षित जी ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। Sanjay Agrawal Tringel News Lucknow

Sanjay Agrawal Triangel News Lucknow 8574663222 अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने साहू ब्रदर्स ऑटोमोबाइल के भव्य उद्घाटन पर दी शुभकामनाएँ लखनऊ, 12 अक्टूबर 2026। राजधानी लखनऊ के किशोरगंज, साहू सीमेंट कार्यालय, कैम्पबेल रोड स्थित साहू ब्रदर्स ऑटोमोबाइल के भव्य उद्घाटन के अवसर पर व्यापारिक जगत में उत्साह का माहौल रहा। प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की। साहू ब्रदर्स ऑटोमोबाइल के इस नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ 12 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया गया। प्रतिष्ठान में टीवीएस के दोपहिया वाहनों एवं थ्री-व्हीलर की बिक्री की सुविधा उपलब्ध कराने का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करना है। इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप बंसल ने प्रतिष्ठान के संचालकों मुकेश साहू एवं अमित साहू को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों की स्थापना से स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन मिलता है तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं। उन्होंने व्यापारियों से आपसी सहयोग, ईमानदारी और ग्राहक सेवा को प्राथमिकता देते हुए व्यापार को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप बंसल के साथ सुरेश छबलानी, अनुज गौतम, मनीष अवस्थी, संजय निधि अग्रवाल, राजेंद्र शुक्ला, मुकेश साहू, उत्कर्ष साहू, अमित साहू, लक्ष्मण दास गुप्ता, दीपेश गुप्ता, रोहित माहेश्वरी, अंचल पुरी, अजय श्रीवास्तव, राशि गुप्ता एवं अनुराधा गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं व्यापारिक जगत से जुड़े लोगों ने अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि साहू ब्रदर्स ऑटोमोबाइल ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरते हुए व्यापार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। प्रतिष्ठान के संचालक मुकेश साहू एवं अमित साहू ने सभी अतिथियों, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिष्ठान का विवरण: नाम: साहू ब्रदर्स ऑटोमोबाइल संचालक: मुकेश साहू एवं अमित साहू व्यापार: टीवीएस दोपहिया वाहन एवं थ्री-व्हीलर पता: किशोरगंज, साहू सीमेंट कार्यालय, कैम्पबेल रोड,लखनऊ।। Sanjay Agarwal Triangel News Lucknow 8574663222

Sanjay Agarwal Triangle news Lucknow 8574663222 **भगवान श्रीराम के विग्रह पूजन के साथ आरंभ हुआ भव्य रामोत्सव** 11 से 22 अक्टूबर तक ऐशबाग रामलीला मैदान में होगा भव्य आयोजन लखनऊ । नवरात्रि पर्व के प्रथम दिवस पर श्री रामलीला समिति ऐशबाग के रामोत्सव 2026 का प्रारंभ कलश पूजन एवं प्रभु श्री राम जी, माता सीता, लक्ष्मण जी, भरत जी, शत्रुघ्न जी एवं हनुमान जी के विग्रह पूजन के साथ किया गया जिसे समिति के व्यवस्था प्रमुख शील कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया । सभी पूजन विधिविधान के साथ पंडित ललित मिश्र के द्वारा संपन्न कराए गए । इसके पश्चात मनोज तिवारी एवं उनके साथियों द्वारा संगीतमय सुंदारकांड के पाठ का आयोजन किया गया । रामोत्सव 2026 के सांस्कृतिक मंच का शुभारंभ मुख्यमंत्री के निजी सलाहकार अवनीश अवस्थी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष हरीशचन्द्र अग्रवाल के साथ मंत्री ऋतुराज रस्तोगी, कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल (प्रथम), उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल (द्वतिय) समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे । प्रथम दिवस की रामलीला का आरंभ पुत्रकामेष्ठि यज्ञ एवं श्रीराम जन्म के साथ हुआ । इसके उपरांत कालाकारों ने मंच पर बाजे बाजे अवध बधइया गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया जिसमे श्रीराम के जन्म पर खुशियों और उल्लास के भाव थे । कोलकाता के कलाकारों की प्रस्तुति देख दशर्कों ने अपनी तालियां बजाईं । लीला के अगले क्रम में श्रीराम का भाईयों के साथ वशिष्ठ आश्रम में विद्यार्जन करने जाना वहाँ से वापस आने पर महार्षि विश्वामित्र द्वारा श्रीराम व लक्ष्मण को अपने साथ ले जाना जहाँ ताड़का और सुबाहु जैसे राक्षसों का वध करने के उपरांत अहिल्या उद्धार तक की लीला का मंचन किया गया । रामलीला का भास्कर नाट्य कला केंद्र कोलकाता के कलाकारों द्वारा किया गया जिसमे बाल राम की भूमिका में उदिषा बासु, श्रीराम के स्वरूप मे राहुल बोस, लक्ष्मण जी के रोल में प्रथ्वी साहा, भरत के वेष में प्रशांत परिदा, शत्रुघन की भूमिका में सुमित रावत के साथ ही राजा दशरथ के किरदार में भास्कर बोस आदि कलाकारों ने अभिनय प्रस्तुति दीं । रामलीला के आरंभ से पूर्व मंच का आरंभ गणपति वंदना के साथ किया गया जिसे जीएमडी ग्रुप के बाल कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया । इसके उपरांत नित्या डांस एकडमी एवं रुद्र कला एकडमी के कलाकारों ने अपने नृत्य कौशल को मंच पर प्रस्तुत किया । श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष हरीशचन्द्र अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जनकपुरी में सीता और राम का मिलन, धनुष यज्ञ, जनक प्रतिज्ञा, सीता स्वयंवर, परशुराम लक्ष्मण संवाद, राम जानकी विवाह की लीलाओं का मंचन किया जाएगा । Sanjay Agarwal Triangel News Lucknow 8574663222

Sanjay Agarwal Triangel news Lucknow 8574663222 *फैजुल्लागंज, बाढ़ पीड़ितों की मदद में निरंतर लगा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल... पहुंचे संदीप बंसल* *लखनऊ.-फैजुल्लागंज त्रिवेणीनगर क्षेत्र में आई बाढ़ से पीड़ित नागरिकों एवं व्यापारियों की मदद के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की फैजुल्लागंज इकाई तथा नगर के पदाधिकारी पिछले आठ दिनों से निरंतर सेवा में लगे हैं* *आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल, महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा महामंत्री शुभम मौर्या, मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल तथा फैजुल्लागंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, लक्ष्मीकांत जायसवाल, जीपी गुप्ता, अनुज, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़ और भी बहुत सारे साथियों के साथ लगभग तीन घंटे बाढ़, पीड़ित क्षेत्रों में दौरा करके नाव से भोजन फल पानी और राहत सामग्री वितरित की* *संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारी, समाज, राष्ट्र और समाज की रक्षा से लेकर हर आवश्यकता में सबसे अग्रणी भूमिका निभाता है और इस बाढ़ के प्रकोप से जूझ रहे निवासियों के लिए भी व्यापार मंडल ने आगे बढ़ करके मदद का कार्य किया है, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने फैजुल्लागंज, त्रिवेणीनगर टीम के सभी साथियों को सम्मानित भी किया* *पिछले आठ दिन से निरंतर बार पीडि़तों की मदद करने वाले फैजुल्लाहगंज टीम के प्रमुख पदाधिकारीयों में विनय राय, उदय सिंह, अजय अकतशी मोहम्मद आरिफ उपस्थित थे।* Sanjay Agrawal Triangel News Lucknow

Sanjay Agrawal Tringel News Lucknow 8574663222 यूपीआई पर एमडीआर लगाने पर पुनर्विचार करे सरकार संदीप बंसल लखनऊ- देश में यूपीआई पर 0.4% एमडीआर जो 15 अक्टूबर से लगाया जाना है इस निर्णय पर भारत सरकार पुनर्विचार करे. . आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश के पदाधिकारियों की कोर कमेटी की बैठक में एक बार फिर से भारत सरकार से पुरजोर तरीके से आग्रह किया गया.. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी से इस विषय में सीधे हस्तक्षेप करते हुए इस निर्णय को वापस लिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ जीएसटी परिषद ने जीएसटी के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, व्यापारी उद्यमी समाज को तमाम सहूलियत प्रदान किए हैं जिनकी मांग व्यापारी समाज वर्षों से करता आ रहा है। ऐसे में एमडीआर का मामला त्योहारों के मौसम में व्यापारियों के लिए अत्यंत कष्टप्रद होगा। इसलिए सरकार इस विषय को पुनर्विचार करते हुए वापस लेना ही देश की जनता और व्यापारियों के लिए हितकर होगा.. संगठन के पदाधिकारियों ने यूपीआई पर एमडीआर लगाने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की तख्तियां हाथ में लेकर प्रधानमंत्री जी से अपील की इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, लखनऊ महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, नगर महामंत्री अनुज गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, अमरनाथ चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, मृदुला भार्गव, राजीव भार्गव, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow 8574663222