Posts

आज शिक्षा केवल क्लासरूम तक सीमित नहीं : सुनील आंबेकर* *अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की दो दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला संपन्न* लखनऊ, 26 जुलाई 2026 अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की दो दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में रविवार को संपन्न हुई। अखिल भारतीय महामंत्री प्रोफेसर गीता भट्ट ने बताया कि कार्यशाला के द्वितीय दिवस समारोप सत्र के अध्यक्ष संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो नारायण लाल गुप्ता, मुख्य वक्ता सुनील कुमार अंबेकर अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे। संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर का सानिध्य सभी सत्रों में रहा। मुख्य वक्ता आंबेकर ने कहा कि मीडिया के माध्यम से लोकजागरण हमारा उद्देश्य है। केवल संगठन या किसी व्यक्ति को लोकप्रिय करना हमारा लक्ष्य नहीं हैं। आज के परिप्रेक्ष्य में शिक्षा केवल क्लासरूम तक सीमित नहीं हैं। समाज के वातावरण का प्रभाव बच्चों की शिक्षा पर पड़ता है। हमें उसे ठीक करना है। अच्छे शिक्षक, शैक्षिक परिसर और श्रेष्ठ बालकों का निर्माण करना हमारा कार्य हैं। आज की सामाजिक व्यवस्था में बदलाव के लिए भारतीय अवधारणाओं का प्रचार प्रसार सशक्त माध्यम है। आज विश्व के विकसित देशों के कार्य और शिक्षा उनकी मातृ भाषा में होती है। इसलिए हमारे यहां भी भारतीय भाषाओं में ही शिक्षा होनी चाहिए। एबीआरएसएम शिक्षा और शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए कार्य को अपना लक्ष्य बनाएं। सामाजिक परिवर्तन हमेशा रचनात्मक हो। हमें शिक्षा के माध्यम से भारत का सही बोध कराना है। इस प्रकार भारतीय सांस्कृतिक परम्पराओं के आधार पर समाज निर्माण से भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने में हम सफल होंगे। इससे पूर्व प्रोफेसर केजी सुरेश ने संचार के बेहतर उपयोग पर वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि आज एआई सबसे बड़ी उपलब्धि और चुनौती भी है। हमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी का उपयोग मानव इंटेलिजेंसी के साथ करना चाहिए। आज भी हमें अपने अध्ययन और शोध के लिए मिल साहित्य और सोर्स का उपयोग करना चाहिए। डॉ राजीव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया के आज के समय में फेक न्यूज और सूचना से बचने के लिए कहा कि हमें सोशल मीडिया का संयमित उपयोग करना चाहिए। किसी भी कंटेंट को शेयर करने से पूर्व उसका फैक्ट चेक करने से हम गलत तथ्यों को फैलने से रोक सकते हैं। इसके लिए आज गूगल, पीईबी फैक्ट चेक समेत कई प्लेटफॉर्म उपलब्ध है। इसी प्रकार द्वितीय दिवस विभिन्न सत्रों में दर्शन भारती अखिल भारतीय मीडिया प्रमुख ने संगठन की मीडिया व्यवस्था और कार्यप्रणाली से अवगत कराया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. गोविंद पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री जी. लक्ष्मण, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार सहित विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए 100 से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर संजय मेधावी, प्रदेश महामंत्री जोगेंद्र पाल सिंह, मीडिया प्रमुख बृजेश श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रमुख दयाशंकर उपाध्याय, रुचि अरोरा, डॉ धीरज श्रीवास्तव, महेश मिश्रा, पवन शंकर दीक्षित, रीना त्रिपाठी ने प्रतिभाग किया। समारोप सत्र का प्रारंभ सरस्वती मां के समक्ष द्वीप प्रज्वलन, पुष्पार्जन व वंदना से हुआ और सत्र का समापन राष्ट्रगान से हुआ। रिपोर्ट संजय अग्रवाल ट्राइंगल न्यूज़ लखनऊ

चिकित्सों ने सजाई संगीत की शाम हीलिंग मेलोडीज कार्यक्रम प्रेरणादायक- संदीप बंसल लखनऊ- लखनऊ के दंत चिकित्सकों, विशेष रूप से डॉक्टर रितेश एवं प्रधन्या श्रीवास्तव द्वारा आयोजित हीलिंग मेलोडीज संगीत संध्या का आयोजन राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में किया गया, जिसमें महाराष्ट्र, दिल्ली, कानपुर तथा देश के अन्य राज्यों से चिकित्सकों ने हिस्सा लिया और अपना गायन प्रस्तुत किया समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संदीप बंसल ने सभी चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस आयोजन के माध्यम से चिकित्सकों ने अपनी प्रतिभा को उजागर किया है की एक चिकित्सक चिकित्सा के अलावा भी अपनी रुचि के अनुसार समाज को बहुत कुछ दे सकता है. बंसल ने कहा कि विशेष रूप से यदि मानसिक स्वास्थ्य अच्छा है तो शरीर का कुल स्वास्थ्य अच्छा रहता है और मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए संगीत से बेहतर और कोई माध्यम हो ही नहीं सकता, इसलिए आज की यह शाम निश्चित रूप से प्रेरणादायी है। यहाँ पर उपस्थित सैकड़ों संगीत प्रेमी और चिकित्सक इस बात की गवाही दे रहे हैं कि गायन और संगीत जीवन के लिए बहुत आवश्यक अंग है... . इस अवसर पर पुणे से आई प्रख्यात गायिका डॉ॰ शिल्पा मलनडकर, कानपुर से डॉ॰ शरद मित्तल, निशी कान्त पोरखनडे, डा.अशोक पन्त, दिलीप कुमार सिन्हा, आशीष माथूर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, कार्यक्रम के प्रायोजक अवध ऑक्सीजन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजीव बंसल, केयर टैक्स के निदेशक अनिल उपाध्याय, मीनाक्षी उपाध्याय, चेतराम के निदेशक चेता अग्रवाल सहित बहुत से महानुभाव उपस्थित रहे। Report Sanjay Agarwal

REPORT Sanjay Agrawal Tringel News Lucknow

रिपोर्ट संजय अग्रवाल यूपी डेंटल शो 2026 का भव्य शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति लखनऊ, 25 जुलाई 2026। भारतीय दंत चिकित्सा संघ (IDA), उत्तर प्रदेश राज्य शाखा द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित 8वें यूपी डेंटल शो–2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में प्रदेश सहित देशभर से बड़ी संख्या में दंत चिकित्सकों, डेंटल उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों, विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर आधुनिक दंत चिकित्सा, नई तकनीकों, डेंटल उपकरणों तथा स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार पर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा नवीनतम डेंटल उत्पादों और तकनीकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने प्रतिभागियों का विशेष आकर्षण प्राप्त किया। इस अवसर उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक जी और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक श्री संदीप बंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा और उद्योग के बीच समन्वय से समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और भारतीय उद्योगों को प्रोत्साहित करने पर भी बल दिया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय दंत चिकित्सा संघ (IDA), उत्तर प्रदेश राज्य शाखा द्वारा किया गया। आयोजन समिति में डॉ. टी.पी. चतुर्वेदी, डॉ. सुधाकर सिंह, डॉ. सचिन प्रकाश, डॉ. के.के. गुप्ता, डॉ. अश्वनी मिश्रा, डॉ. पंकज तनेजा सहित अनेक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह डेंटल शो 25 एवं 26 जुलाई 2026 तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें वैज्ञानिक सत्र, कार्यशालाएँ, लाइव डेमो तथा डेंटल उद्योग से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। रिपोर्ट संजय अग्रवाल

प्रसार भारती (भारत का लोक सेवा प्रसारक) आकाशवाणी लखनऊ पत्रांकःलख0-5(2)/2026/पी-1 दिनांक: 23.07.2026 प्रेस विज्ञप्ति राष्ट्रीय प्रसारण दिवस पर रेडियो के ऐतिहासिक सफर को किया गया याद लखनऊ, 23 जुलाई 2026 : आकाशवाणी लखनऊ में आज 23 जुलाई को 'राष्ट्रीय प्रसारण दिवस' मनाया गया। इसमें डिजिटल युग में रेडियो की प्रासंगिकता और समाज में इसके अतुलनीय योगदान पर चर्चा की गई। इस अवसर पर आकाशवाणी लखनऊ की कार्यक्रम प्रमुख सुमोना पाण्डेय ने कहा कि 23 जुलाई 1927 को इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी ने मुंबई से भारत का पहला संगठित रेडियो प्रसारण शुरू किया था। इसी की याद में प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मनाया जाता है। बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय को ध्यान में रखकर आकाशवाणी भारत की विकास यात्रा में एक सच्चे साथी की भूमिका लगातार तत्परता से निभा रहा है. उन्होंने कहा कि रेडियो केवल एक तकनीकी उपकरण नहीं है, बल्कि हर भारतीय की धड़कन है। सूचना, शिक्षा और मनोरंजन को दूर-दराज के गाँवों तक पहुँचाने में आज भी आकाशवाणी का कोई विकल्प नहीं है। बदलते समय के अनुरूप कार्यक्रमों की परिकल्पना कर श्रोताओं की मांगों को पूरा कर रहा है। साथ ही आकाशवाणी लखनऊ वेव्स ओटीटी (Waves OTT), न्यूज़ आन एआईआर ( NewsOnAIR) एप्प पर भी श्रोताओं तक पहुंच रहा है। प्रसारण दिवस के उपलक्ष्य में आकाशवाणी लखनऊ से प्रसारित फोन इन कार्यक्रमों, घर आंगन, युवा तरंग,नई उड़ान और लोकायतन समेत विविध कार्यक्रमों में राष्ट्रीय प्रसारण दिवस' के बारे में जानकारी दी गई। एफएम रेनबो पर प्रसारित "गुड मॉर्निंग लखनऊ" कार्यक्रम में पूर्व और वर्तमान वरिष्ठ प्रसारणकर्मियों ने अपने विचार रखें और रेडियो की मोजूदा भूमिका के बारे में बताया। report Sanjay Agarwal

लखनऊ/बाराबंकी। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (एसआरएमयू) का दीक्षांत समारोह बुद्धवार को गोमती नगर स्थित स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मास ऑडिटोरियम में भव्यता के साथ आयोजित हुआ। इस गरिमामय समारोह में कुल 7,519 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां प्रदान की गईं। साथ ही शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 405 विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए गए, जिनमें 232 स्वर्ण पदक, 165 रजत पदक और 8 कुलाधिपति एवं प्रति-कुलाधिपति पदक शामिल हैं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) भूषण पटवर्धन जी, कुलाधिपति, डेक्कन कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), पुणे एवं राष्ट्रीय अनुसंधान प्रोफेसर, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् के पूर्व महानिदेशक एवं पूर्व राजदूत श्री अखिलेश मिश्रा जी उपस्थित थे।

22 जुलाई को भव्य दीक्षांत समारोह,मे 7,519 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल लखनऊ/बाराबंकी, 20 जुलाई 2026: श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (एसआरएमयू) का भव्य दीक्षांत समारोह 22 जुलाई 2026 (बुधबार) को प्रातः 11:00 बजे से गोमती नगर, लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी रॉयल कैफ़े, हजरतगंज में आयोजित प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल एवं कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी ने सोमवार को दी। कुलाधिपति ई. पंकज अग्रवाल ने उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि मीडिया ने सदैव श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध एवं सामाजिक गतिविधियों को अपने समाचार पत्रों, समाचार पोर्टलों तथा समाचार चैनलों में प्रमुखता से स्थान दिया है। इसके लिए विश्वविद्यालय परिवार मीडिया के सभी साथियों के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करता है। उन्होंने दीक्षांत समारोह की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय इस गरिमामय अवसर के सफल आयोजन के लिए पूर्णतः तैयार है। उन्होंने उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को अग्रिम शुभकामनाएँ एवं हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दीक्षांत समारोह की तैयारियों की जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी ने बताया कि इस गरिमामय समारोह में कुल 7,519 मेधावी विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। उन्होंने आगे बताया कि 405 विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 232 स्वर्ण पदक एवं 165 रजत पदक शामिल हैं। समारोह का प्रमुख आकर्षण कुलाधिपति पदक एवं प्रति-कुलाधिपति पदक होगा। चार शैक्षणिक सत्रों के लिए कुल 8 सर्वोच्च पदक प्रदान किए जाएंगे। यह विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि सभी कुलाधिपति एवं प्रति-कुलाधिपति पदक छात्राओं ने प्राप्त किए हैं, जो महिला शिक्षा, समान अवसर और सशक्तिकरण के प्रति विश्वविद्यालय की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी ने बताया कि दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) भूषण पटवर्धन, कुलाधिपति, डेक्कन कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), पुणे एवं राष्ट्रीय अनुसंधान प्रोफेसर, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अखिलेश मिश्रा, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के पूर्व महानिदेशक, आयरलैंड एवं मालदीव के पूर्व भारतीय राजदूत तथा टोरंटो के पूर्व महाबाणिज्यदूत उपस्थित रहेंगे। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के आगमन के साथ होगी। इसके पश्चात शैक्षणिक शोभायात्रा, दीप प्रज्ज्वलन, वंदे मातरम् एवं विश्वविद्यालय कुलगीत की प्रस्तुति होगी। कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवालसमारोह का शुभारंभ घोषित करेंगे। कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी स्वागत भाषण देंगे तथा विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद उपाधियों एवं पदकों का वितरण किया जाएगा। कुलाधिपति विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) भूषण पटवर्धन का दीक्षांत भाषण समारोह का मुख्य आकर्षण होगा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक फोटोग्राफी, कुलसचिव प्रो. हेमेन्द्र शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ होगा। दीक्षांत समारोह में मंच संचालन परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अकांक्षा निगम द्वारा किया जायेगा। कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 2012 में स्थापित श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय ने मात्र 14 वर्षों में उत्तर प्रदेश के प्रमुख निजी विश्वविद्यालयों में अपनी विशिष्ट पहचान बना ली है। वर्तमान में विश्वविद्यालय के 11 संस्थानों में 12,000 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि सक्षम, नैतिक, नवाचारी एवं जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है, जो समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी ने कहा, "दीक्षांत समारोह केवल उपाधि वितरण का अवसर नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा विश्वविद्यालय की शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का उत्सव है। हमारा लक्ष्य ऐसे युवाओं को तैयार करना है जो ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों से सम्पन्न होकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें।" दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक तथा देशभर के विभिन्न संस्थानों से शिक्षाविद् उपस्थित रहेंगे।

नमस्कार मैं संजय अग्रवाल आप देख रहे हैं ट्रायंगल न्यूज़ सच के साथ सबसे आगे आनंदमय पावन चातुर्मास 2026 के मंगल कलश स्थापना महोत्सव का भव्य शुभारंभ लखनऊ के सीएमएस सभागार आशियाना कानपुर रोड लखनऊ में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय संदीप बंसल राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री जी रहे इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूज्य जैन संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा धर्म, संयम एवं सदाचार के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पूज्य उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के सान्निध्य में मंगल कलश की स्थापना विधि-विधान से सम्पन्न कराई गई। अपने मंगल प्रवचन में उन्होंने कहा कि चातुर्मास आत्मचिंतन, संयम, तप, त्याग और आध्यात्मिक उन्नति का सर्वोत्तम अवसर है। उन्होंने समाज को अहिंसा, सद्भाव, सेवा और संस्कारों के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। महोत्सव में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने पूज्य संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर चातुर्मास के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में संकल्प लिया। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक पुष्प सज्जा एवं धार्मिक स्वरूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना रहा। देख रहे है संजय अग्रवाल की रिपोर्ट।।

Report Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow 16 जुलाई 2026 आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को यू.पी. प्रेस क्लब, लखनऊ में सर्वजन सनातन पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शीतला प्रसाद पाण्डेय ने की। बैठक में विभिन्न संगठनों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने सर्वजन सनातन पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हिन्दू समाज पार्टी के पूर्व महासचिव एवं वर्तमान में कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय महासचिव पंडित राजेश मणि त्रिपाठी ने अपने अनेक साथियों के साथ सर्वजन सनातन पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी क्रम में राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित शक्ति पाण्डेय ने भी अपने साथियों के साथ सर्वजन सनातन पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक पंडित उमेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष श्री त्रिलोचन अवस्थी, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री श्री अरुणेश कुमार मिश्र, योगेश त्रिपाठी (प्रभारी, मध्यांचल), कामिनी द्विवेदी (अधिवक्ता), कुलदीप द्विवेदी (जिला अध्यक्ष, लखनऊ), शिव शंकर पाण्डेय (प्रदेश महासचिव), राम मिलन वर्मा, गौरव त्रिपाठी, श्याम सुन्दर मिश्र, आचार्य श्री निलेश देव, प्रताप यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में गौरव त्रिपाठी, श्याम सुन्दर मिश्र सहित अन्य कार्यकर्ता भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Report Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow मूलभूत नागरिक सुविधाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चर्चा जयहिंद संवाद के मंच पर डा.अनिल रस्तोगी को मिला नटराज सम्मान लखनऊ,15 जुलाई। लखनऊ के मीडियाकर्मियों और रंगकर्मियों की उपस्थिति में भारतीय रंगमंच के वयोवृद्ध अभिनेता डा.अनिल रस्तोगी का सार्वजनिक सम्मान यूपी प्रेस क्लब में किया गया।इस अवसर पर नटराज कलामंडल की ओर से डा.रस्तोगी को नटराज सम्मान-2026 दिया गया। संचालक विमल प्रकाश ने कहा कि हाल ही में भारत के राष्ट्रपति भवन में दीर्घकालीन रंगमंचीय सक्रियता के लिए पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले डा.अनिल रस्तोगी के सरल व्यक्तित्व से नयी पीढ़ी के अभिनेता बहुत कुछ सीख सकते हैं

Sanjay Agrawal (Triangle News Lucknow) तैलिक साहू चरित्र युवा महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा राजधानी लखनऊ के सरस्वती वाटिका, विश्वेश्वर मार्ग में वरिष्ठ सेवा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम नरेश साहू (पूर्व सांसद, राज्यसभा) ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रघुवर दास (पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड) तथा श्री केशव प्रसाद मौर्य (उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संतोष कुमार साहू (राष्ट्रीय प्रभारी) ने समाज में वरिष्ठजनों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके सम्मान को समाज की संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

संजय अग्रवाल ट्राइंगल न्यूज़ लखनऊ प्रशासनिक अनुमति में विलंब से ‘गो-गणना अवधारिणी संकल्प सभा’ की तैयारियों पर संकट, आयोजन समिति ने 17 जुलाई तक अनुमति जारी करने की अपील की लखनऊ, 14 जुलाई 2026। आगामी 24 जुलाई 2026 को लखनऊ स्थित श्री काशीधाम सांस्कृतिक स्थल पर प्रस्तावित विशाल धार्मिक एवं सांस्कृतिक महासंगम ‘गो-गणना अवधारिणी संकल्प महासभा (गो रक्षा)’ की तैयारियाँ प्रशासनिक अनुमति (NOC/Permission) में हो रहे विलंब के कारण प्रभावित हो रही हैं। आयोजन समिति ने प्रेस वार्ता में बताया कि कार्यक्रम की अनुमति के लिए 3 जुलाई 2026 को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पोर्टल पर विधिवत आवेदन किया गया था, किंतु अब तक अंतिम अनुमति जारी नहीं की गई है। समिति के अनुसार, कार्यक्रम के आयोजन हेतु निर्धारित सभी आवश्यक औपचारिकताएँ समय पर पूरी कर दी गई हैं। श्री काशीधाम सांस्कृतिक समिति के नियमों के अनुरूप आवश्यक शुल्क ₹4,64,640 भी जमा कराया जा चुका है। इसके बावजूद अनुमति लंबित रहने से मंच निर्माण, पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियाँ प्रभावित हो रही हैं। आयोजकों ने बताया कि पूर्व में भी इसी प्रकार अंतिम समय में अनुमति मिलने के कारण व्यवस्थाओं में कठिनाइयाँ आई थीं, जिससे दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं एवं प्रतिभागियों को असुविधा का सामना करना पड़ा था। इस बार भी अनुमति में हो रही देरी से आयोजन समिति तथा देशभर से आने वाले गो-भक्तों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

में चलाएँगे पौधारोपण अभियान..... संदीप बंसल लखनऊ- एक पौधा माँ के नाम

*प्रेस विज्ञप्ति* *उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन ने किया पौधा रोपण* *वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में लगाए गए पौधे- मोहनीश त्रिवेदी* लखनऊ आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन द्वारा प्रदेश भर में पौधा रोपण किया गया।प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि आज माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना जी के आवाहन पर वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 अभियान के अंतर्गत प्रदेश के हर जिले में टिम्बर व्यापारियों द्वारा आंवला,अशोक,अमरूद,सीताफल,नीम,जामुन,पीपल,बरगद सहित तमाम पौधे "एक पेड़ मां के नाम" लगाए गए। वही विधिक सलाहकार आशीष त्रिवेदी ने बताया कि इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यालय के पास राजेंद्र नगर पार्क में बड़ी संख्या में ऐशबाग के टिम्बर व्यापारियों ने पौधा रोपण कर प्रदेश को हराभरा बनाने का संकल्प लिया।

साहू समाज की नई हुंकार: लखनऊ में 14 जुलाई को दिग्गजों के साथ जुटेगा पूरा कुनबा ​लखनऊ: भारतीय तैलिक साहू राठौर युवा महासभा, उ.प्र. ने लखनऊ की धरती पर अपनी एकता का बिगुल फूंकने की पूरी तैयारी कर ली है। आगामी 14 जुलाई को सहकारिता भवन में आयोजित होने वाले 'वरिष्ठ सेवा सम्मान समारोह' में प्रदेश भर के साहू समाज के दिग्गज एक मंच पर नजर आएंगे।

ई रिक्शा ई ऑटो चालक संयुक्त मोर्चा लखनऊ

आज श्री कृष्ण प्रताप सिंह स्मृति अध्यात्म-चिंतन व्याख्यानमाला–23 के अंतर्गत "पुण्य स्मरण धर्म" विषय पर आयोजित "युवा मन–वरिष्ठ मन के बीच" संवाद एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मा० सभापति परम आदरणीय श्री कुंवर मानवेन्द्र सिंह जी के साथ सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। l

₹432 करोड़ से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक व स्वीकृति-पत्र भी वितरित किए।

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने राजनाथ सिंह जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की July 10, 2026