Sanjay Agrawal Triangle News Lucknow 8574663222 श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणाली पर कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने जाना प्राचीन ज्ञान का आधुनिक महत्त्व बाराबंकी, 12 अक्टूबर 2026। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में सोमवार को भारतीय ज्ञान प्रणाली पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “प्राचीन ज्ञान, आधुनिक प्रासंगिकता और सतत भविष्य” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना तथा वर्तमान समय में पारंपरिक ज्ञान की प्रासंगिकता से परिचित कराना था। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इंजी. पंकज अग्रवाल, प्रति-कुलाधिपति इंजी. पूजा अग्रवाल, कुलपति कर्नल प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी एवं कुलसचिव प्रो. (डॉ.) हेमेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस आयोजन में प्रबंधन, वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र संस्थान के वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र संकाय की प्रमुख प्रो. (डॉ.) वीना सिंह का भी मार्गदर्शन रहा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रति-कुलाधिपति इंजी. पूजा अग्रवाल एवं कुलपति कर्नल प्रो. (डॉ.) विजय कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारतीय मूल्यों, सांस्कृतिक विरासत और स्वदेशी ज्ञान परंपराओं के महत्त्व पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने तथा भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित नैतिक एवं सांस्कृतिक सिद्धांतों को अपने जीवन और भावी कार्यों में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. अनिल कुमार मिश्रा तथा क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जय प्रकाश वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण रही। इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय ज्ञान प्रणाली तथा उसके विविध अनुप्रयोगों को प्रस्तुत किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने भक्ति गीतों एवं संस्कृत श्लोकों का सस्वर पाठ कर भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय ज्ञान, संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. गायत्री नेगी रहीं। Sanjay Agrawal Triangle News Lucknow 8574663222
Sanjay Agrawal
Triangle News Lucknow
8574663222
श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणाली पर कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने जाना प्राचीन ज्ञान का आधुनिक महत्त्व
बाराबंकी, 12 अक्टूबर 2026। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में सोमवार को भारतीय ज्ञान प्रणाली पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “प्राचीन ज्ञान, आधुनिक प्रासंगिकता और सतत भविष्य” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना तथा वर्तमान समय में पारंपरिक ज्ञान की प्रासंगिकता से परिचित कराना था।
कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इंजी. पंकज अग्रवाल, प्रति-कुलाधिपति इंजी. पूजा अग्रवाल, कुलपति कर्नल प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी एवं कुलसचिव प्रो. (डॉ.) हेमेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस आयोजन में प्रबंधन, वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र संस्थान के वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र संकाय की प्रमुख प्रो. (डॉ.) वीना सिंह का भी मार्गदर्शन रहा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रति-कुलाधिपति इंजी. पूजा अग्रवाल एवं कुलपति कर्नल प्रो. (डॉ.) विजय कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारतीय मूल्यों, सांस्कृतिक विरासत और स्वदेशी ज्ञान परंपराओं के महत्त्व पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने तथा भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित नैतिक एवं सांस्कृतिक सिद्धांतों को अपने जीवन और भावी कार्यों में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. अनिल कुमार मिश्रा तथा क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जय प्रकाश वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण रही। इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय ज्ञान प्रणाली तथा उसके विविध अनुप्रयोगों को प्रस्तुत किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने भक्ति गीतों एवं संस्कृत श्लोकों का सस्वर पाठ कर भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय ज्ञान, संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. गायत्री नेगी रहीं।
Sanjay Agrawal
Triangle News Lucknow
8574663222


Comments
Post a Comment