प्रसार भारती (भारत का लोक सेवा प्रसारक) आकाशवाणी लखनऊ पत्रांकःलख0-5(2)/2026/पी-1 दिनांक: 23.07.2026 प्रेस विज्ञप्ति राष्ट्रीय प्रसारण दिवस पर रेडियो के ऐतिहासिक सफर को किया गया याद लखनऊ, 23 जुलाई 2026 : आकाशवाणी लखनऊ में आज 23 जुलाई को 'राष्ट्रीय प्रसारण दिवस' मनाया गया। इसमें डिजिटल युग में रेडियो की प्रासंगिकता और समाज में इसके अतुलनीय योगदान पर चर्चा की गई। इस अवसर पर आकाशवाणी लखनऊ की कार्यक्रम प्रमुख सुमोना पाण्डेय ने कहा कि 23 जुलाई 1927 को इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी ने मुंबई से भारत का पहला संगठित रेडियो प्रसारण शुरू किया था। इसी की याद में प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मनाया जाता है। बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय को ध्यान में रखकर आकाशवाणी भारत की विकास यात्रा में एक सच्चे साथी की भूमिका लगातार तत्परता से निभा रहा है. उन्होंने कहा कि रेडियो केवल एक तकनीकी उपकरण नहीं है, बल्कि हर भारतीय की धड़कन है। सूचना, शिक्षा और मनोरंजन को दूर-दराज के गाँवों तक पहुँचाने में आज भी आकाशवाणी का कोई विकल्प नहीं है। बदलते समय के अनुरूप कार्यक्रमों की परिकल्पना कर श्रोताओं की मांगों को पूरा कर रहा है। साथ ही आकाशवाणी लखनऊ वेव्स ओटीटी (Waves OTT), न्यूज़ आन एआईआर ( NewsOnAIR) एप्प पर भी श्रोताओं तक पहुंच रहा है। प्रसारण दिवस के उपलक्ष्य में आकाशवाणी लखनऊ से प्रसारित फोन इन कार्यक्रमों, घर आंगन, युवा तरंग,नई उड़ान और लोकायतन समेत विविध कार्यक्रमों में राष्ट्रीय प्रसारण दिवस' के बारे में जानकारी दी गई। एफएम रेनबो पर प्रसारित "गुड मॉर्निंग लखनऊ" कार्यक्रम में पूर्व और वर्तमान वरिष्ठ प्रसारणकर्मियों ने अपने विचार रखें और रेडियो की मोजूदा भूमिका के बारे में बताया। report Sanjay Agarwal

 प्रसार भारती 

 (भारत का लोक सेवा प्रसारक) आकाशवाणी लखनऊ  पत्रांकःलख0-5(2)/2026/पी-1       


  दिनांक: 23.07.2026 प्रेस विज्ञप्ति  राष्ट्रीय प्रसारण दिवस पर रेडियो के ऐतिहासिक सफर को किया गया याद लखनऊ, 23 जुलाई 2026 : आकाशवाणी लखनऊ में आज 23 जुलाई को 'राष्ट्रीय प्रसारण दिवस' मनाया गया। इसमें डिजिटल युग में रेडियो की प्रासंगिकता और समाज में इसके अतुलनीय योगदान पर चर्चा की गई।      इस अवसर पर आकाशवाणी लखनऊ की कार्यक्रम प्रमुख सुमोना पाण्डेय ने कहा कि 23 जुलाई 1927 को  इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी ने मुंबई से भारत का पहला संगठित रेडियो प्रसारण शुरू किया था। इसी की  याद में प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मनाया जाता है। बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय को ध्यान में रखकर आकाशवाणी  भारत की विकास यात्रा में एक सच्चे साथी की भूमिका लगातार तत्परता से निभा रहा है.  उन्होंने कहा कि रेडियो केवल एक तकनीकी उपकरण नहीं है, बल्कि हर भारतीय की धड़कन है। सूचना, शिक्षा और मनोरंजन को दूर-दराज के गाँवों तक  पहुँचाने में आज भी आकाशवाणी का कोई विकल्प नहीं है। बदलते समय के अनुरूप कार्यक्रमों की परिकल्पना कर श्रोताओं की मांगों को पूरा कर रहा है। साथ ही आकाशवाणी लखनऊ वेव्स ओटीटी (Waves OTT), न्यूज़ आन एआईआर ( NewsOnAIR) एप्प पर भी श्रोताओं तक पहुंच रहा है।      प्रसारण दिवस के उपलक्ष्य में आकाशवाणी लखनऊ से प्रसारित फोन इन कार्यक्रमों, घर आंगन, युवा तरंग,नई उड़ान और  लोकायतन समेत विविध कार्यक्रमों में राष्ट्रीय प्रसारण दिवस' के बारे में जानकारी दी गई।      एफएम रेनबो पर प्रसारित "गुड मॉर्निंग लखनऊ" कार्यक्रम में पूर्व और वर्तमान वरिष्ठ प्रसारणकर्मियों ने अपने विचार रखें और रेडियो की मोजूदा भूमिका के बारे में बताया। report Sanjay Agarwal 

Comments