साहू समाज की नई हुंकार: लखनऊ में 14 जुलाई को दिग्गजों के साथ जुटेगा पूरा कुनबा लखनऊ: भारतीय तैलिक साहू राठौर युवा महासभा, उ.प्र. ने लखनऊ की धरती पर अपनी एकता का बिगुल फूंकने की पूरी तैयारी कर ली है। आगामी 14 जुलाई को सहकारिता भवन में आयोजित होने वाले 'वरिष्ठ सेवा सम्मान समारोह' में प्रदेश भर के साहू समाज के दिग्गज एक मंच पर नजर आएंगे।
साहू समाज की नई हुंकार: लखनऊ में 14 जुलाई को दिग्गजों के साथ जुटेगा पूरा कुनबा
लखनऊ: भारतीय तैलिक साहू राठौर युवा महासभा, उ.प्र. ने लखनऊ की धरती पर अपनी एकता का बिगुल फूंकने की पूरी तैयारी कर ली है। आगामी 14 जुलाई को सहकारिता भवन में आयोजित होने वाले 'वरिष्ठ सेवा सम्मान समारोह' में प्रदेश भर के साहू समाज के दिग्गज एक मंच पर नजर आएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद श्री राम नारायण साहू करेंगे, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास और यूपी के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य समाज का मार्गदर्शन करेंगे। इस आयोजन के मुख्य सूत्रधार युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री रमाशंकर साहू होंगे, जबकि राष्ट्रीय प्रभारी श्री संजय कुमार साहू बतौर विशिष्ट अतिथि समाज को नई दिशा देंगे।
इस ऐतिहासिक महा-आयोजन को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में अर्चना साहू, संपूर्णानंद गुप्ता, धर्मेंद्र राठौर, बबलू गुप्ता, राजन साहू, अशोक राठौर, विनोद राठौर, अमित साहू, प्रभात साहू, डॉ. सुमन साहू, राजू साहू, विश्राम सागर राठौर, मनोज गांधी, जितेंद्र गुप्ता, संजीव साहू, रमेश साहू, कृष्ण कुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, नरेंद्र राठौर, अशोक कुमार गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, अंचल साहू, संजू साहू, अंजनी साहू, कृष्णमोहन गुप्ता, सतीश साहू, उमेश गुप्ता और मनोरमा गुप्ता की सक्रिय भागीदारी समाज में नई ऊर्जा का संचार करेगी। यह आयोजन न केवल सम्मान का प्रतीक होगा, बल्कि प्रदेश की राजनीति में साहू समाज की बढ़ती सक्रियता का भी एक बड़ा संदेश बनेगा।

Comments
Post a Comment