संजय अग्रवाल ट्राइंगल न्यूज़ लखनऊ प्रशासनिक अनुमति में विलंब से ‘गो-गणना अवधारिणी संकल्प सभा’ की तैयारियों पर संकट, आयोजन समिति ने 17 जुलाई तक अनुमति जारी करने की अपील की लखनऊ, 14 जुलाई 2026। आगामी 24 जुलाई 2026 को लखनऊ स्थित श्री काशीधाम सांस्कृतिक स्थल पर प्रस्तावित विशाल धार्मिक एवं सांस्कृतिक महासंगम ‘गो-गणना अवधारिणी संकल्प महासभा (गो रक्षा)’ की तैयारियाँ प्रशासनिक अनुमति (NOC/Permission) में हो रहे विलंब के कारण प्रभावित हो रही हैं। आयोजन समिति ने प्रेस वार्ता में बताया कि कार्यक्रम की अनुमति के लिए 3 जुलाई 2026 को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पोर्टल पर विधिवत आवेदन किया गया था, किंतु अब तक अंतिम अनुमति जारी नहीं की गई है। समिति के अनुसार, कार्यक्रम के आयोजन हेतु निर्धारित सभी आवश्यक औपचारिकताएँ समय पर पूरी कर दी गई हैं। श्री काशीधाम सांस्कृतिक समिति के नियमों के अनुरूप आवश्यक शुल्क ₹4,64,640 भी जमा कराया जा चुका है। इसके बावजूद अनुमति लंबित रहने से मंच निर्माण, पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियाँ प्रभावित हो रही हैं। आयोजकों ने बताया कि पूर्व में भी इसी प्रकार अंतिम समय में अनुमति मिलने के कारण व्यवस्थाओं में कठिनाइयाँ आई थीं, जिससे दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं एवं प्रतिभागियों को असुविधा का सामना करना पड़ा था। इस बार भी अनुमति में हो रही देरी से आयोजन समिति तथा देशभर से आने वाले गो-भक्तों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

 रिपोर्ट संजय अग्रवाल 

ट्राइंगल न्यूज़ लखनऊ 

प्रशासनिक अनुमति में विलंब से ‘गो-गणना अवधारिणी संकल्प सभा’ की तैयारियों पर संकट, आयोजन समिति ने 17 जुलाई तक अनुमति जारी करने की अपील की

लखनऊ, 14 जुलाई 2026।

आगामी 24 जुलाई 2026 को लखनऊ स्थित श्री काशीधाम सांस्कृतिक स्थल पर प्रस्तावित विशाल धार्मिक एवं सांस्कृतिक महासंगम ‘गो-गणना अवधारिणी संकल्प महासभा (गो रक्षा)’ की तैयारियाँ प्रशासनिक अनुमति (NOC/Permission) में हो रहे विलंब के कारण प्रभावित हो रही हैं। आयोजन समिति ने प्रेस वार्ता में बताया कि कार्यक्रम की अनुमति के लिए 3 जुलाई 2026 को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पोर्टल पर विधिवत आवेदन किया गया था, किंतु अब तक अंतिम अनुमति जारी नहीं की गई है।

समिति के अनुसार, कार्यक्रम के आयोजन हेतु निर्धारित सभी आवश्यक औपचारिकताएँ समय पर पूरी कर दी गई हैं। श्री काशीधाम सांस्कृतिक समिति के नियमों के अनुरूप आवश्यक शुल्क ₹4,64,640 भी जमा कराया जा चुका है। इसके बावजूद अनुमति लंबित रहने से मंच निर्माण, पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियाँ प्रभावित हो रही हैं।

आयोजकों ने बताया कि पूर्व में भी इसी प्रकार अंतिम समय में अनुमति मिलने के कारण व्यवस्थाओं में कठिनाइयाँ आई थीं, जिससे दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं एवं प्रतिभागियों को असुविधा का सामना करना पड़ा था। इस बार भी अनुमति में हो रही देरी से आयोजन समिति तथा देशभर से आने वाले गो-भक्तों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

आयोजन समिति ने प्रशासन से जनहित एवं व्यवस्थागत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 17 जुलाई 2026 तक कार्यक्रम की अंतिम अनुमति जारी करने का आग्रह किया है, ताकि शेष तैयारियाँ समयबद्ध ढंग से पूरी की जा सकें। समिति ने कहा कि यदि निर्धारित तिथि तक अनुमति नहीं मिलती है तो आगे की रणनीति पर बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भारतीय गो क्रांति मंच के राष्ट्रीय महासचिव विकास पाटली तथा प्रदेश प्रभारी संजय शेखर मिश्रा उपस्थित रहे। उनके साथ संत प्रकाश, दीपक, राहुल द्विवेदी, प्रदीप यादव एवं आनंद आजाद सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे ।।।


Comments