नमस्कार मैं संजय अग्रवाल आप देख रहे हैं ट्रायंगल न्यूज़ सच के साथ सबसे आगे आनंदमय पावन चातुर्मास 2026 के मंगल कलश स्थापना महोत्सव का भव्य शुभारंभ लखनऊ के सीएमएस सभागार आशियाना कानपुर रोड लखनऊ में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय संदीप बंसल राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री जी रहे इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूज्य जैन संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा धर्म, संयम एवं सदाचार के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पूज्य उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के सान्निध्य में मंगल कलश की स्थापना विधि-विधान से सम्पन्न कराई गई। अपने मंगल प्रवचन में उन्होंने कहा कि चातुर्मास आत्मचिंतन, संयम, तप, त्याग और आध्यात्मिक उन्नति का सर्वोत्तम अवसर है। उन्होंने समाज को अहिंसा, सद्भाव, सेवा और संस्कारों के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। महोत्सव में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने पूज्य संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर चातुर्मास के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में संकल्प लिया। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक पुष्प सज्जा एवं धार्मिक स्वरूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना रहा। देख रहे है संजय अग्रवाल की रिपोर्ट।।
Sanjay Agarwal
Triangle News Lucknow
आनंदमय पावन चातुर्मास 2026 के मंगल कलश स्थापना महोत्सव का भव्य शुभारंभ लखनऊ के
सीएमएस सभागार आशियाना कानपुर रोड लखनऊ में आयोजित किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय संदीप बंसल राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री जी रहे इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूज्य जैन संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा धर्म, संयम एवं सदाचार के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान पूज्य उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के सान्निध्य में मंगल कलश की स्थापना विधि-विधान से सम्पन्न कराई गई। अपने मंगल प्रवचन में उन्होंने कहा कि चातुर्मास आत्मचिंतन, संयम, तप, त्याग और आध्यात्मिक उन्नति का सर्वोत्तम अवसर है। उन्होंने समाज को अहिंसा, सद्भाव, सेवा और संस्कारों के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
महोत्सव में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने पूज्य संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर चातुर्मास के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में संकल्प लिया।
पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक पुष्प सज्जा एवं धार्मिक स्वरूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना रह
संजय अग्रवाल की रिपोर्ट।।
Triangle News Lucknow


Comments
Post a Comment