लखनऊ/बाराबंकी। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (एसआरएमयू) का दीक्षांत समारोह बुद्धवार को गोमती नगर स्थित स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मास ऑडिटोरियम में भव्यता के साथ आयोजित हुआ। इस गरिमामय समारोह में कुल 7,519 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां प्रदान की गईं। साथ ही शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 405 विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए गए, जिनमें 232 स्वर्ण पदक, 165 रजत पदक और 8 कुलाधिपति एवं प्रति-कुलाधिपति पदक शामिल हैं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) भूषण पटवर्धन जी, कुलाधिपति, डेक्कन कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), पुणे एवं राष्ट्रीय अनुसंधान प्रोफेसर, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् के पूर्व महानिदेशक एवं पूर्व राजदूत श्री अखिलेश मिश्रा जी उपस्थित थे।
लखनऊ/बाराबंकी। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (एसआरएमयू) का दीक्षांत समारोह बुद्धवार को गोमती नगर स्थित स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मास ऑडिटोरियम में भव्यता के साथ आयोजित हुआ। इस गरिमामय समारोह में कुल 7,519 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां प्रदान की गईं। साथ ही शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 405 विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए गए, जिनमें 232 स्वर्ण पदक, 165 रजत पदक और 8 कुलाधिपति एवं प्रति-कुलाधिपति पदक शामिल हैं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) भूषण पटवर्धन जी, कुलाधिपति, डेक्कन कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), पुणे एवं राष्ट्रीय अनुसंधान प्रोफेसर, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् के पूर्व महानिदेशक एवं पूर्व राजदूत श्री अखिलेश मिश्रा जी उपस्थित थे।विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल, प्रति-कुलपति इं. पूजा अग्रवल, कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी एवं शैक्षणिक सलाहकार आरुषी अग्रवाल तथा अतिथियों की उपस्थिति में प्रदान किये गए पदकों में कुलाधिपति पदक एवं प्रति-कुलाधिपति पदक सबसे महत्वपूर्ण रहा, यह स्वर्ण एवं रजत पदकों से पृथक विश्वविद्यालय के विशिष्ट संस्थागत अलंकरण हैं, जो उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि, अनुकरणीय व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता तथा समग्र उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किए जाते हैं। इस वर्ष का एक विशेष और प्रेरणादायी पहलू यह रहा कि वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक के सभी आठों प्रतिष्ठित पदक छात्राओं ने अपने नाम किए। कुलाधिपति पदक से सत्र 2024-25 की आद्या शर्मा (इंटीग्रेटेड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन–बैचलर ऑफ लॉज, ऑनर्स), सत्र 2023-24 की खुशी बुद्धराज (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी–क्लाउड कंप्यूटिंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), सत्र 2022-23 की क्रति जैन (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी–बायोटेक्नोलॉजी) तथा सत्र 2021-22 की मुस्कान बुद्धराज (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी–कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) को सम्मानित किया गया। जबकि प्रति-कुलाधिपति पदक से सत्र 2024-25 की प्रणीता यादव (मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी– बायोटेक्नोलॉजी), सत्र 2023-24 की सौम्या सिंह (मास्टर ऑफ साइंस-केमिस्ट्री), सत्र 2022-23 की श्रेया श्रीवास्तव (मास्टर ऑफ आर्ट्स–सोशियोलॉजी) तथा सत्र 2021-22 की राहत परवीन


Comments