ई रिक्शा ई ऑटो चालक संयुक्त मोर्चा लखनऊ

 प्रेस विज्ञप्ति

ई-रिक्शा एवं ई-ऑटो चालक संयुक्त मोर्चा की बैठक संपन्न, संगठन में नई जिम्मेदारियों का हुआ गठन

लखनऊ, 11 जुलाई 2026।

ई-रिक्शा एवं ई-ऑटो चालक संयुक्त मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 06 जुलाई 2026 को संगठन के कार्यालय, टिकैत राय धर्मशाला, घर चल्लू, चौक, लखनऊ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरिफ रहमान द्वारा की गई।

बैठक में संगठन की गतिविधियों एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों का चयन किया जाए।

बैठक में सर्वसम्मति से श्री रंजीत कुमार को ई-रिक्शा एवं ई-ऑटो चालक संयुक्त मोर्चा का अध्यक्ष तथा श्री मारिफ अली खान (भास्कर) को महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके साथ ही संगठन के अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के हित में कार्य करने, ई-रिक्शा एवं ई-ऑटो चालकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया।

महामंत्री मारिफ अली खान (भास्कर) ने बताया कि आज से संगठन से संबंधित सभी पत्राचार एवं आधिकारिक कार्य अध्यक्ष एवं महामंत्री के माध्यम से ही संपन्न किए जाएंगे।


Comments