में चलाएँगे पौधारोपण अभियान..... संदीप बंसल लखनऊ- एक पौधा माँ के नाम

 व्यापारियों ने लगाए पौधे

प्रत्येक जनपद में चलाएँगे पौधारोपण अभियान..... संदीप बंसल

लखनऊ- एक पौधा माँ के नाम अभियान को आगे बढ़ाते हुए व्यापारियों ने आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मुख्यालय दारुलशफा में

पौधारोपण किया।

    संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में स्वास्थ्यवर्धक पौधे लगाए गए और दारुल शफा की उस वाटिका को मां वाटिका नाम दिया गया।

संदीप बंसल ने कहा कि पेड़ न सिर्फ हमें खाने पीने की वस्तुएँ देते हैं बल्कि जीवन देते हैं, उन्होंने कहा कि देश हमें देता है, सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखें। इस भाव को ध्यान में रखकर प्रत्येक मनुष्य को और खासतौर पर व्यापारीयों को अपने घर दुकान बाज़ार

 में यथासंभव पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से संकल्प करवाया कि सभी व्यापारी भविष्य में अपने कार्यस्थल एवं निवास स्थल पर पौधे लगाएंगे।

पौधारोपण के इस अभियान में ट्रीमैन के नाम से मशहूर मुकेशानंद जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल,  लखनऊ महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, महामंत्री अनुज गौतम, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा महामंत्री शुभम मौर्या, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल, कामेंद्र सिंह, जिला प्रभारी पतंजलि सिंह, युवा जिलाध्यक्ष ललित सक्सेना, महामंत्री दीपेश गुप्ता, संगठन मंत्री सुनीत साहू सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट संजय अग्रवाल 


Comments