Report Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow मूलभूत नागरिक सुविधाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चर्चा जयहिंद संवाद के मंच पर डा.अनिल रस्तोगी को मिला नटराज सम्मान लखनऊ,15 जुलाई। लखनऊ के मीडियाकर्मियों और रंगकर्मियों की उपस्थिति में भारतीय रंगमंच के वयोवृद्ध अभिनेता डा.अनिल रस्तोगी का सार्वजनिक सम्मान यूपी प्रेस क्लब में किया गया।इस अवसर पर नटराज कलामंडल की ओर से डा.रस्तोगी को नटराज सम्मान-2026 दिया गया। संचालक विमल प्रकाश ने कहा कि हाल ही में भारत के राष्ट्रपति भवन में दीर्घकालीन रंगमंचीय सक्रियता के लिए पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले डा.अनिल रस्तोगी के सरल व्यक्तित्व से नयी पीढ़ी के अभिनेता बहुत कुछ सीख सकते हैं

Report Sanjay Agarwal 

TRINGEL NEWS LUCKNOW 

मूलभूत नागरिक सुविधाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चर्चा 


जयहिंद संवाद के मंच पर डा.अनिल रस्तोगी को मिला नटराज सम्मान 


लखनऊ,15 जुलाई। लखनऊ के मीडियाकर्मियों और रंगकर्मियों की उपस्थिति में भारतीय रंगमंच के वयोवृद्ध अभिनेता डा.अनिल रस्तोगी का सार्वजनिक सम्मान यूपी प्रेस क्लब में किया गया।इस अवसर पर नटराज कलामंडल की ओर से डा.रस्तोगी को नटराज सम्मान-2026 दिया गया। 

संचालक विमल प्रकाश ने कहा कि हाल ही में भारत के राष्ट्रपति भवन में दीर्घकालीन रंगमंचीय सक्रियता के लिए पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले डा.अनिल रस्तोगी के सरल व्यक्तित्व से नयी पीढ़ी के अभिनेता बहुत कुछ सीख सकते हैं। जयहिंद संवाद के संयोजक जाहिद अली ने कहा कि दर्पण जैसी प्रख्यात नाट्य संस्था के संचालकों में से एक डा.अनिल रस्तोगी का नाम आज किसी परिचय या सम्मान का मोहताज नहीं है।उन्हें सम्मानित करके जयहिंद संवाद का मंच स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। 

डा.अनिल रस्तोगी ने अपने मंचीय सम्बोधन में धन्यवाद देते हुए जानकारी दी कि उनकी देखरेख में लखनऊ मेडिकल कॉलेज आने वाले साधनहीन मरीजों को चिकित्सा,भोजन और अन्य सुविधाएं देने के लिए हरिओम सेवा समिति के नाम से एक एनजीओ संचालित किया जा रहा है।जिसका लाभ कोई जरूरतमंद नागरिक उठा सकता है। 

जयहिंद संवाद विमर्श में मौलिक नागरिक सेवाओं में बढ़ते भ्रष्टाचारों पर चर्चा हुई। विषय प्रस्तावना फरहत कासिम ने रखी। मुख्य वक्ताओं में बौद्धमती विमला देवी,जमशेद फारूकी,मोहम्मद रब्बानी,अमजद खान, कांग्रेस प्रवक्ता एच.वहीद और लखनऊ विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक कर रहे अन्वेष शुक्ला ने अपने विचार रखें। 

Report Sanjay Agarwal 

TRINGEL NEWS LUCKNOW 


Comments