चिकित्सों ने सजाई संगीत की शाम हीलिंग मेलोडीज कार्यक्रम प्रेरणादायक- संदीप बंसल लखनऊ- लखनऊ के दंत चिकित्सकों, विशेष रूप से डॉक्टर रितेश एवं प्रधन्या श्रीवास्तव द्वारा आयोजित हीलिंग मेलोडीज संगीत संध्या का आयोजन राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में किया गया, जिसमें महाराष्ट्र, दिल्ली, कानपुर तथा देश के अन्य राज्यों से चिकित्सकों ने हिस्सा लिया और अपना गायन प्रस्तुत किया समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संदीप बंसल ने सभी चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस आयोजन के माध्यम से चिकित्सकों ने अपनी प्रतिभा को उजागर किया है की एक चिकित्सक चिकित्सा के अलावा भी अपनी रुचि के अनुसार समाज को बहुत कुछ दे सकता है. बंसल ने कहा कि विशेष रूप से यदि मानसिक स्वास्थ्य अच्छा है तो शरीर का कुल स्वास्थ्य अच्छा रहता है और मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए संगीत से बेहतर और कोई माध्यम हो ही नहीं सकता, इसलिए आज की यह शाम निश्चित रूप से प्रेरणादायी है। यहाँ पर उपस्थित सैकड़ों संगीत प्रेमी और चिकित्सक इस बात की गवाही दे रहे हैं कि गायन और संगीत जीवन के लिए बहुत आवश्यक अंग है... . इस अवसर पर पुणे से आई प्रख्यात गायिका डॉ॰ शिल्पा मलनडकर, कानपुर से डॉ॰ शरद मित्तल, निशी कान्त पोरखनडे, डा.अशोक पन्त, दिलीप कुमार सिन्हा, आशीष माथूर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, कार्यक्रम के प्रायोजक अवध ऑक्सीजन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजीव बंसल, केयर टैक्स के निदेशक अनिल उपाध्याय, मीनाक्षी उपाध्याय, चेतराम के निदेशक चेता अग्रवाल सहित बहुत से महानुभाव उपस्थित रहे। Report Sanjay Agarwal
चिकित्सों ने सजाई संगीत की शाम
हीलिंग मेलोडीज कार्यक्रम प्रेरणादायक- संदीप बंसल
लखनऊ- लखनऊ के दंत चिकित्सकों, विशेष रूप से डॉक्टर रितेश एवं प्रधन्या श्रीवास्तव द्वारा आयोजित हीलिंग मेलोडीज संगीत संध्या का आयोजन राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में किया गया, जिसमें महाराष्ट्र, दिल्ली, कानपुर तथा देश के अन्य राज्यों से चिकित्सकों ने हिस्सा लिया और अपना गायन प्रस्तुत किया
समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संदीप बंसल ने सभी चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस आयोजन के माध्यम से चिकित्सकों ने अपनी प्रतिभा को उजागर किया है की एक चिकित्सक चिकित्सा के अलावा भी अपनी रुचि के अनुसार समाज को बहुत कुछ दे सकता है.
बंसल ने कहा कि विशेष रूप से यदि मानसिक स्वास्थ्य अच्छा है तो शरीर का कुल स्वास्थ्य अच्छा रहता है और मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए संगीत से बेहतर और कोई माध्यम हो ही नहीं सकता, इसलिए आज की यह शाम निश्चित रूप से प्रेरणादायी है। यहाँ पर उपस्थित सैकड़ों संगीत प्रेमी और चिकित्सक इस बात की गवाही दे रहे हैं कि गायन और संगीत जीवन के लिए बहुत आवश्यक अंग है...
. इस अवसर पर पुणे से आई प्रख्यात गायिका डॉ॰ शिल्पा मलनडकर, कानपुर से डॉ॰ शरद मित्तल, निशी कान्त पोरखनडे, डा.अशोक पन्त, दिलीप कुमार सिन्हा, आशीष माथूर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, कार्यक्रम के प्रायोजक अवध ऑक्सीजन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजीव बंसल, केयर टैक्स के निदेशक अनिल उपाध्याय, मीनाक्षी उपाध्याय, चेतराम के निदेशक चेता अग्रवाल सहित बहुत से महानुभाव उपस्थित रहे।
Report Sanjay Agarwal
Triangle News Lucknow
8574663222

Comments
Post a Comment