Sanjay Agrawal (Triangle News Lucknow) तैलिक साहू चरित्र युवा महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा राजधानी लखनऊ के सरस्वती वाटिका, विश्वेश्वर मार्ग में वरिष्ठ सेवा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम नरेश साहू (पूर्व सांसद, राज्यसभा) ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रघुवर दास (पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड) तथा श्री केशव प्रसाद मौर्य (उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संतोष कुमार साहू (राष्ट्रीय प्रभारी) ने समाज में वरिष्ठजनों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके सम्मान को समाज की संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
Sanjay Agrawal
Tringel News Lucknow
वरिष्ठ सेवा सम्मान समारोह में समाज के वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
लखनऊ, 14 जुलाई 2026। भारतीय तैलिक साहू चरित्र युवा महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा राजधानी लखनऊ के सरस्वती वाटिका, विश्वेश्वर मार्ग में वरिष्ठ सेवा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम नरेश साहू (पूर्व सांसद, राज्यसभा) ने की।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रघुवर दास (पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड) तथा श्री केशव प्रसाद मौर्य (उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संतोष कुमार साहू (राष्ट्रीय प्रभारी) ने समाज में वरिष्ठजनों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके सम्मान को समाज की संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को नई दिशा मिलती है तथा युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर समाज सेवा के कार्यों में आगे बढ़ना चाहिए।
समारोह में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन महासभा के पदाधिकारियों के सहयोग से सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ
(संजय अग्रवाल )
ट्राइंगल न्यूज़ लखनऊ

Comments
Post a Comment