03 सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ ---------------------------------------- प्रदेश के व्यापारियों का होगा जमावाड़ा.. नया इतिहास लिखने के लिए तैयार स्वदेशी व्यापारी कुंभ.. संदीप बंसल लखनऊ.... अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्थापना दिवस 03 सितंबर पर स्वदेशी व्यापारी मंच के तत्वावधान में राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारी के लिए आज संगठन के संरक्षक मंडल की जिमखाना क्लब कैसरबाग, लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संदीप बंसल ने कहा कि देश के 12 राज्यों के एवं उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद के व्यापारी प्रतिनिधि 3 सितंबर के व्यापारी कुंभ में आने के लिए उतावले हैं। संगठन द्वारा प्रदेश में पांच क्षेत्रों में काशी, कानपुर, बुंदेलखंड, ब्रज, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं गोरक्ष में बैठकें आयोजित हो चुकी हैं, जिसमें इन क्षेत्रों के सभी जनपदों के व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचने की तैयारी कर रखी है। इसलिए ऐसा लगता है कि हजारों की संख्या में स्वदेशी व्यापारी कुंभ में प्रदेश के व्यापारियों का जमावड़ा रहेगा... उन्होंने कहा कि यह व्यापारी कुंभ, सम्पूर्ण देश के लिए एक नई तारीख लिखेगा। संदीप बंसल ने आज राजधानी लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल्, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल मुख्य संरक्षक सुरेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्की लखमानी, अरुण कुमार मिश्रा,जावेद बेग, एकता अग्रवाल, अनुज गौतम के नेतृत्व में कुंभ की एक संचालन समिति का गठन किया संचालन समिति लखनऊ के सभी कोर कमेटी के पदाधिकारियों को अलग अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी देते हुए तैयारी करेगी... सोलह अगस्त से प्रदेश के सभी जनपदों में पद यात्राएं प्रारंभ की जाएंगी.. लखनऊ में पहली पदयात्रा अमीनाबाद क्षेत्र में आयोजित होगी... आज की बैठक में उपस्थित होने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में नगर वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, दीपेश गुप्ता, जिला प्रभारी पतंजलि सिंह, महामंत्री सनत गुप्ता, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल, प्रदेश महामंत्री संगठन अनुपम अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, सीमेंट एसोसिएशन से दीपक अग्रवाल, अमीनाबाद से राकेश खन्ना, राजाजीपुरम से गणेशी सोनी, रमेश शुक्ला, दवा एसोसिएशन से मोहम्मद सालेम, अनिल अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, सुमित अग्रवाल, प्रोफेसर रामकुमार तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। Report Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 8574663222

 03 सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ

----------------------------------------

प्रदेश के व्यापारियों का होगा जमावाड़ा..

नया इतिहास लिखने के लिए तैयार स्वदेशी व्यापारी कुंभ.. संदीप बंसल

लखनऊ.... अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्थापना दिवस 03 सितंबर पर स्वदेशी व्यापारी मंच के तत्वावधान में राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारी के लिए आज संगठन के संरक्षक मंडल की जिमखाना क्लब कैसरबाग, लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई।

         बैठक को संबोधित करते हुए संदीप बंसल ने कहा कि देश के 12 राज्यों के एवं उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद के व्यापारी प्रतिनिधि 3 सितंबर के व्यापारी कुंभ में आने के लिए उतावले हैं। संगठन द्वारा प्रदेश में पांच क्षेत्रों में काशी, कानपुर, बुंदेलखंड, ब्रज, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं गोरक्ष में बैठकें आयोजित हो चुकी हैं, जिसमें इन क्षेत्रों के सभी जनपदों के व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचने की तैयारी कर रखी है। इसलिए ऐसा लगता है कि हजारों की संख्या में स्वदेशी व्यापारी कुंभ में प्रदेश के व्यापारियों का जमावड़ा रहेगा... उन्होंने कहा कि यह व्यापारी कुंभ, सम्पूर्ण देश के लिए एक नई तारीख लिखेगा।

    संदीप बंसल ने आज राजधानी लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल्, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल मुख्य संरक्षक सुरेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्की लखमानी, अरुण कुमार मिश्रा,जावेद बेग, एकता अग्रवाल, अनुज गौतम के नेतृत्व में कुंभ की एक संचालन समिति का गठन किया

    संचालन समिति लखनऊ के सभी कोर कमेटी के पदाधिकारियों को अलग अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी देते हुए तैयारी करेगी...

       सोलह अगस्त से प्रदेश के सभी जनपदों में पद यात्राएं प्रारंभ की जाएंगी.. लखनऊ में पहली पदयात्रा अमीनाबाद क्षेत्र में आयोजित होगी...

    आज की बैठक में उपस्थित होने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में नगर वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, दीपेश गुप्ता, जिला प्रभारी पतंजलि सिंह, महामंत्री सनत गुप्ता, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल, प्रदेश महामंत्री संगठन अनुपम अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, सीमेंट एसोसिएशन से दीपक अग्रवाल, अमीनाबाद से राकेश खन्ना, राजाजीपुरम से गणेशी सोनी, रमेश शुक्ला, दवा एसोसिएशन से मोहम्मद सालेम, अनिल अग्रवाल,

 राजेंद्र गुप्ता, सुमित अग्रवाल, प्रोफेसर रामकुमार तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Report Sanjay Agarwal 

Triangle News Lucknow 

8574663222





Comments