गोरखपुर, 9 अगस्त 2026। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की गोरखपुर क्षेत्रीय बैठक रविवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 3 सितंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय व्यापारी महासम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने सक्रिय सहभागिता की। बैठक में संगठन विस्तार, व्यापारी सुरक्षा, सदस्यता अभियान, व्यापारिक समस्याओं के समाधान, शासन-प्रशासन के साथ समन्वय तथा आगामी व्यापारी महासम्मेलन की तैयारियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री श्री संदीप बंसल ने कहा कि संगठन पिछले 33 वर्षों से व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ लड़ रहा है। संगठन ने समय-समय पर सरकार एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से व्यापारियों की समस्याएं उठाकर उनके समाधान का मार्ग प्रशस्त किया है। श्री बंसल ने कहा कि आज आवश्यकता है कि प्रत्येक व्यापारी संगठन से जुड़े और बाजार स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाए। संगठित व्यापारी समाज ही अपनी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करा सकता है। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ें तथा संगठन की सदस्यता अभियान को गति दें। उन्होंने बताया कि 3 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाला व्यापारी महासम्मेलन प्रदेश के व्यापारिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के प्रत्येक जनपद से कम से कम 100 व्यापारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों एवं केंद्र सरकार के मंत्रियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि व्यापारियों के हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक घोषणाएं एवं निर्णय हो सकें। श्री बंसल ने बताया कि संगठन की लगातार मांग एवं संघर्ष के परिणामस्वरूप प्रदेश के प्रत्येक जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) की अध्यक्षता में व्यापारी-पुलिस समन्वय बैठक आयोजित किए जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था व्यापारियों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि व्यापारी सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी संगठन लगातार प्रयासरत है। संगठन की पहल पर कोरोना काल में जरूरतमंद व्यापारियों की सहायता के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया गया। इसी प्रकार मंडी समिति द्वारा 6 जुलाई से लागू किए गए गेट पास एवं ट्रैकिंग व्यवस्था से व्यापारियों को हो रही परेशानियों का मुद्दा भी संगठन ने प्रमुखता से शासन के समक्ष उठाया, जिसके बाद संबंधित मंत्री द्वारा उक्त व्यवस्था को वापस लेने के निर्देश जारी किए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी एक माह तक गोरखपुर क्षेत्र के सभी जनपदों में व्यापारी जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक बाजार एवं व्यापारी प्रतिष्ठान तक पहुंचकर व्यापारियों को महासम्मेलन के उद्देश्यों, संगठन की उपलब्धियों एवं सदस्यता अभियान से अवगत कराया जाएगा तथा अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष श्री रिपन कंसल ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी शक्ति व्यापारी समाज की एकता है। प्रत्येक व्यापारी को संगठन की सदस्यता दिलाकर व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए मजबूत आधार तैयार किया जाएगा। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि संगठन को बाजार स्तर तक मजबूत बनाया जाए। व्यापारियों की हर समस्या का समाधान केवल संगठित प्रयास, सतत संवाद और मजबूत संगठन के माध्यम से ही संभव है। जिलाध्यक्ष श्री आलोक चौरसिया ने कहा कि जनपद के प्रत्येक बाजार एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान तक संगठन का संपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा आगामी व्यापारी महासम्मेलन में गोरखपुर जनपद से रिकॉर्ड संख्या में व्यापारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। महानगर अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि गोरखपुर महानगर इकाई व्यापारियों की सुरक्षा एवं हितों के लिए लगातार सक्रिय है। महानगर के प्रत्येक बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिकाधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने तथा आगामी महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का कार्य किया जाएगा। Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 8574663222

 गोरखपुर, 9 अगस्त 2026। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की गोरखपुर क्षेत्रीय बैठक रविवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 3 सितंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय व्यापारी महासम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने सक्रिय सहभागिता की।

बैठक में संगठन विस्तार, व्यापारी सुरक्षा, सदस्यता अभियान, व्यापारिक समस्याओं के समाधान, शासन-प्रशासन के साथ समन्वय तथा आगामी व्यापारी महासम्मेलन की तैयारियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री श्री संदीप बंसल ने कहा कि संगठन पिछले 33 वर्षों से व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ लड़ रहा है। संगठन ने समय-समय पर सरकार एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से व्यापारियों की समस्याएं उठाकर उनके समाधान का मार्ग प्रशस्त किया है।

श्री बंसल ने कहा कि आज आवश्यकता है कि प्रत्येक व्यापारी संगठन से जुड़े और बाजार स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाए। संगठित व्यापारी समाज ही अपनी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करा सकता है। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ें तथा संगठन की सदस्यता अभियान को गति दें।

उन्होंने बताया कि 3 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाला व्यापारी महासम्मेलन प्रदेश के व्यापारिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के प्रत्येक जनपद से कम से कम 100 व्यापारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों एवं केंद्र सरकार के मंत्रियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि व्यापारियों के हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक घोषणाएं एवं निर्णय हो सकें।

श्री बंसल ने बताया कि संगठन की लगातार मांग एवं संघर्ष के परिणामस्वरूप प्रदेश के प्रत्येक जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) की अध्यक्षता में व्यापारी-पुलिस समन्वय बैठक आयोजित किए जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था व्यापारियों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने आगे कहा कि व्यापारी सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी संगठन लगातार प्रयासरत है। संगठन की पहल पर कोरोना काल में जरूरतमंद व्यापारियों की सहायता के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया गया। इसी प्रकार मंडी समिति द्वारा 6 जुलाई से लागू किए गए गेट पास एवं ट्रैकिंग व्यवस्था से व्यापारियों को हो रही परेशानियों का मुद्दा भी संगठन ने प्रमुखता से शासन के समक्ष उठाया, जिसके बाद संबंधित मंत्री द्वारा उक्त व्यवस्था को वापस लेने के निर्देश जारी किए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी एक माह तक गोरखपुर क्षेत्र के सभी जनपदों में व्यापारी जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक बाजार एवं व्यापारी प्रतिष्ठान तक पहुंचकर व्यापारियों को महासम्मेलन के उद्देश्यों, संगठन की उपलब्धियों एवं सदस्यता अभियान से अवगत कराया जाएगा तथा अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष श्री रिपन कंसल ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी शक्ति व्यापारी समाज की एकता है। प्रत्येक व्यापारी को संगठन की सदस्यता दिलाकर व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए मजबूत आधार तैयार किया जाएगा।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि संगठन को बाजार स्तर तक मजबूत बनाया जाए। व्यापारियों की हर समस्या का समाधान केवल संगठित प्रयास, सतत संवाद और मजबूत संगठन के माध्यम से ही संभव है।

जिलाध्यक्ष श्री आलोक चौरसिया ने कहा कि जनपद के प्रत्येक बाजार एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान तक संगठन का संपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा आगामी व्यापारी महासम्मेलन में गोरखपुर जनपद से रिकॉर्ड संख्या में व्यापारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

महानगर अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि गोरखपुर महानगर इकाई व्यापारियों की सुरक्षा एवं हितों के लिए लगातार सक्रिय है। महानगर के प्रत्येक बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिकाधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने तथा आगामी महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का कार्य किया जाएगा।

Sanjay Agarwal 

Triangle News Lucknow 

8574663222





Comments