संजय अग्रवाल ट्राइंगल न्यूज़*मुख्यमंत्री से मिले संदीप बंसल* *व्यापारबंधु व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को और प्रभावी बनाने तथा अन्य समस्याओं पर की चर्चा*... बिना कनेक्शन जल के बिल पर नगर विकास मंत्री से वार्ता करने को कहा, मुख्यमंत्री जी ने... लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक संदीप बंसल आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मिले... संदीप बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी से हुई अत्यंत सौहार्दपूर्ण वार्ता में उन्होंने मजबूत कानून व्यवस्था भयमुक्त वातावरण तथा व्यापारी कल्याण दिवस, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ तथा व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया.. बंसल ने कहा कि उन्होंने व्यापार एवं उद्योग बंधु एवं व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठकों को नियमित मासिक आयोजित करने एवं प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने के लिए कहा.. बंसल ने कहा कि बिना कनेक्शन के नगर निगम द्वारा भेजे जा रहे पानी के भारी भरकम बिलों पर आपत्ति व्यक्त करते हुए उसे आपातकाल के समय का नियम कानून करार दिया, जो आज कतई व्यावहारिक नहीं है। मुख्यमंत्री जी ने इस विषय पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा जी से भेंट करके उनको जानकारी देने के लिए कहा... इसके अतिरिक्त संदीप बंसल ने मंडी परिषद में जियो टैगिंग व्यवस्था को पूर्ववत लागू करने तथा व्यापारी को दस लाख रुपये तक कैश लेस, स्वास्थ्य के इलाज की सुविधा प्रदान किए जाने की मांग की... मुख्यमंत्री जी ने इन सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया.. रिपोर्ट संजय अग्रवाल रिपोर्ट संजय अग्रवाल ट्राइंगल न्यूज़
*मुख्यमंत्री से मिले संदीप बंसल* *व्यापारबंधु व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को और प्रभावी बनाने तथा अन्य समस्याओं पर की चर्चा*... बिना कनेक्शन जल के बिल पर नगर विकास मंत्री से वार्ता करने को कहा, मुख्यमंत्री जी ने... लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक संदीप बंसल आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मिले... संदीप बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी से हुई अत्यंत सौहार्दपूर्ण वार्ता में उन्होंने मजबूत कानून व्यवस्था भयमुक्त वातावरण तथा व्यापारी कल्याण दिवस, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ तथा व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया.. बंसल ने कहा कि उन्होंने व्यापार एवं उद्योग बंधु एवं व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठकों को नियमित मासिक आयोजित करने एवं प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने के लिए कहा.. बंसल ने कहा कि बिना कनेक्शन के नगर निगम द्वारा भेजे जा रहे पानी के भारी भरकम बिलों पर आपत्ति व्यक्त करते हुए उसे आपातकाल के समय का नियम कानून करार दिया, जो आज कतई व्यावहारिक नहीं है। मुख्यमंत्री जी ने इस विषय पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा जी से भेंट करके उनको जानकारी देने के लिए कहा... इसके अतिरिक्त संदीप बंसल ने मंडी परिषद में जियो टैगिंग व्यवस्था को पूर्ववत लागू करने तथा व्यापारी को दस लाख रुपये तक कैश लेस, स्वास्थ्य के इलाज की सुविधा प्रदान किए जाने की मांग की... मुख्यमंत्री जी ने इन सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया.. रिपोर्ट संजय अग्रवाल रिपोर्ट संजय अग्रवाल ट्राइंगल न्यूज़ 8574663222

Comments
Post a Comment