Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 8574663222 *भारतीय युवा जनशक्ति संगठन के नये पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह* लखनऊ, 30 अगस्त। देशहित, समाजहित, जनहित के मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संस्था 'भारतीय युवा जनशक्ति संगठन' संगठन विस्तार के क्रम में रविवार को नये पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मोनी सिंह ने नये पदाधिकारियों को मनोनयन-पत्र सौंपा और पटका, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं मनोनयन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व सचिव (पूर्व आईएएस) डॉ. ओम प्रकाश, विशिष्ट अतिथि पूर्व विशेष सचिव डॉ. सी.पी. शर्मा एवं विशाल सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष- प्रगतिशील उद्योग व्यापार संगठन, पूर्व मंत्री अशोक सिंह ने नये पदाधिकारियों को बधाइयां देते हुए उनसे देश और समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो संगठन निःस्वार्थ भाव से जनसेवा में लगता है, लोग उससे जुड़ने में देर नहीं लगाते। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मोनी सिंह ने महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने, महिलाओं पर घरेलू हिंसा के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने, घरेलू कामकाजी महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, हर विकास योजना में महिलाओं की 50 प्रतिशत की भागीदारी सुनिश्चित करने, युवाओं को रोजगार और योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी देने, एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस, ड्रेस, कॉपी, किताबों के महंगे रेट पऱ लगाम लगाने और कक्षा 5 तक सभी प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करने, मँहगाई घटाने, रसोई गैस सिलेंडर की स्थायी कीमत 500 रूपये करने, सभी हॉस्पिटल में बेहतर और समान स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा किसानों का बिजली बिल और किसानों का 1 लाख रूपये तक का कर्ज माफ करने, किसानों को खाद-पानी आसानी से उपलब्ध कराने और किसानों की बेटियों की शादी में सरकार से 5 लाख रूपये की आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। डॉ. मसीहुद्दीन के कुशल संचालन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुधाकर मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता चेतना शुक्ला एवं इरशाद राही, राष्ट्रीय महासचिव रवि पाल, राष्ट्रीय सचिव धर्मवीर सिंह एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोली मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सुमन त्रिवेदी, प्रदेश अध्यक्ष (महिला अधिवक्ता प्रकोष्ठ) शोभा राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी महेश पाल, मंडल प्रभारी लखनऊ रिजवान, मंडल प्रभारी मेरठ रकम सिंह गुर्जर, इटावा जिलाध्यक्ष सर्वेश जोशी, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष डॉ. नन्द किशोर यादव, जिलाध्यक्ष मैनपुरी शिवराखन यादव, जिलाध्यक्ष सीतापुर रजनीश कुमार, जिलाध्यक्ष लखनऊ अनुपमा सिंह, जिला महासचिव लखनऊ रामरानी समेत विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व नव-नियुक्त सदस्य मौजूद रहे। संतोष राय के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मो. शारिब खान, मीना गौतम, हीरालाल यादव, मनमोहन यादव, अकील चौधरी, इमरान रजा, सर्वेश सोनी, नीलू पाण्डेय, योगिता मिश्रा, समरीन, लता वर्मा, इंद्रजीत, रवि शुक्ला, कुणाल, ज्योति शुक्ला, अर्जुन मौर्य, ग्रेसी सिंह, जावेद, जितेन्द्र, आचार्य रवीन्द्र योगी, जितेंद्र सिंह, नीरज मिश्रा, जावेद अंसारी, आक्रोश निगम, संतोष सिंह, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 8574663222





 Sanjay Agarwal 

Triangle News Lucknow 

8574663222

*भारतीय युवा जनशक्ति संगठन के नये पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह*


लखनऊ, 30 अगस्त। देशहित, समाजहित, जनहित के मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संस्था 'भारतीय युवा जनशक्ति संगठन' संगठन विस्तार के क्रम में रविवार को नये पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब में आयोजित  इस गरिमामय कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मोनी सिंह ने नये पदाधिकारियों को मनोनयन-पत्र सौंपा और पटका, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं मनोनयन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व सचिव (पूर्व आईएएस) डॉ. ओम प्रकाश, विशिष्ट अतिथि पूर्व विशेष सचिव डॉ. सी.पी. शर्मा एवं विशाल सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष- प्रगतिशील उद्योग व्यापार संगठन, पूर्व मंत्री अशोक सिंह ने नये पदाधिकारियों को बधाइयां देते हुए उनसे देश और समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो संगठन निःस्वार्थ भाव से जनसेवा में लगता है, लोग उससे जुड़ने में देर नहीं लगाते। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मोनी सिंह ने महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने, महिलाओं पर घरेलू हिंसा के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने, घरेलू कामकाजी महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, हर विकास योजना में महिलाओं की 50 प्रतिशत की भागीदारी सुनिश्चित करने, युवाओं को रोजगार और योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी देने, एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस, ड्रेस, कॉपी, किताबों के महंगे रेट पऱ लगाम लगाने और कक्षा 5 तक सभी प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करने, मँहगाई घटाने, रसोई गैस सिलेंडर की स्थायी कीमत 500 रूपये करने, सभी हॉस्पिटल में बेहतर और समान स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा किसानों का बिजली बिल और किसानों का 1 लाख रूपये तक का कर्ज माफ करने, किसानों को खाद-पानी आसानी से उपलब्ध कराने और किसानों की बेटियों की शादी में सरकार से 5 लाख रूपये की आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। 

डॉ. मसीहुद्दीन के कुशल संचालन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुधाकर मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता चेतना शुक्ला एवं इरशाद राही, राष्ट्रीय महासचिव रवि पाल, राष्ट्रीय सचिव धर्मवीर सिंह एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोली मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सुमन त्रिवेदी, प्रदेश अध्यक्ष (महिला अधिवक्ता प्रकोष्ठ) शोभा राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी महेश पाल, मंडल प्रभारी लखनऊ रिजवान, मंडल प्रभारी मेरठ रकम सिंह गुर्जर, इटावा जिलाध्यक्ष सर्वेश जोशी, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष डॉ. नन्द किशोर यादव, जिलाध्यक्ष मैनपुरी शिवराखन यादव, जिलाध्यक्ष सीतापुर रजनीश कुमार, जिलाध्यक्ष लखनऊ अनुपमा सिंह, जिला महासचिव लखनऊ रामरानी समेत विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व नव-नियुक्त सदस्य मौजूद रहे। संतोष राय के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

मो. शारिब खान, मीना गौतम, हीरालाल यादव, मनमोहन यादव, अकील चौधरी, इमरान रजा, सर्वेश सोनी, नीलू पाण्डेय, योगिता मिश्रा, समरीन, लता वर्मा, इंद्रजीत, रवि शुक्ला, कुणाल, ज्योति शुक्ला, अर्जुन मौर्य, ग्रेसी सिंह, जावेद, जितेन्द्र, आचार्य रवीन्द्र योगी, जितेंद्र सिंह, नीरज मिश्रा, जावेद अंसारी, आक्रोश निगम, संतोष सिंह, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Sanjay Agarwal 

Triangle News Lucknow 

8574663222








Comments