Sanjay Agrawal Tringel News Lucknow 8574663222 स्वदेशी व्यापारी कुंभ से युवाओं को जोड़ेंगे.... संदीप बंसल लखनऊ.. 03 सितंबर लखनऊ में आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुंभ में बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल ने आज इंदिरा नगर क्षेत्र में व्यापारी संपर्क अभियान के दौरान कहा कि व्यापारी परिवारों के अलावा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों से छात्र छात्राओं को भी स्वदेशी व्यापारी कुंभ में बुलाया जाएगा ताकि उनके विचारों को उद्यमी और व्यापारी जान सकें और आज के वातावरण से तालमेल बना अपनी व्यवस्था में परिवर्तन कर सकें.. संदीप बंसल ने कहा कि बिना युवा के कोई भी राज्य राष्ट्र तरक्की नहीं कर सकता और व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में जब तक नए व्यापारी और उद्यमी नहीं आएंगे हम विश्व की बहुराष्ट्रीय कंपनियों से मुकाबला नहीं कर पाएंगे। उसके लिए नवाचार की अत्यंत आवश्यकता है जो युवाओं के माध्यम से ही लागू होगा... आज के व्यापारी संपर्क अभियान का संचालन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रिपन कंसल् ने किया। इस अवसर पर प्रदेश के संगठन मंत्री जावेद बेग, महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी , युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, महामंत्री राजीव अरोड़ा, शुभम मौर्या, महिला अध्यक्ष कजरा निगम, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, असीम चंद्रा, युवा रोहित माहेश्वरी, उत्कर्ष अग्रवाल, आमिर खान, आशीष आर्या, संजय गुप्ता, मोहम्मद नसीम, राकेश कचरु, उमेश जीरा, विशेष रूप से उपस्थित रहे महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि कल दो बजे से संगठन के राष्ट्रीय प्रदेश के जिला अध्यक्षों की आभासी बैठक आयोजित की जा रही है... जिसमें मुख्य रूप से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल भी शामिल होंगे.. Report Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 8574663222





Sanjay Agrawal 

Tringel News Lucknow 

8574663222

स्वदेशी व्यापारी कुंभ से युवाओं को जोड़ेंगे.... संदीप बंसल

लखनऊ.. 03 सितंबर लखनऊ में आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुंभ में बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल ने आज इंदिरा नगर क्षेत्र में व्यापारी संपर्क अभियान के दौरान कहा कि व्यापारी परिवारों के अलावा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों से छात्र छात्राओं को भी स्वदेशी व्यापारी कुंभ में बुलाया जाएगा ताकि उनके विचारों को उद्यमी और व्यापारी जान सकें और आज के वातावरण से तालमेल बना अपनी व्यवस्था में परिवर्तन कर सकें..

       संदीप बंसल ने कहा कि बिना युवा के कोई भी राज्य राष्ट्र तरक्की नहीं कर सकता और व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में जब तक नए व्यापारी और उद्यमी नहीं आएंगे हम विश्व की बहुराष्ट्रीय कंपनियों से मुकाबला नहीं कर पाएंगे। उसके लिए नवाचार की अत्यंत आवश्यकता है जो युवाओं के माध्यम से ही लागू होगा...

     आज के व्यापारी संपर्क अभियान का संचालन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रिपन कंसल् ने किया। इस अवसर पर प्रदेश के संगठन मंत्री जावेद बेग, महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी , युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, महामंत्री राजीव अरोड़ा, शुभम मौर्या, महिला अध्यक्ष कजरा निगम, सोशल मीडिया

 प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, असीम चंद्रा, युवा रोहित माहेश्वरी, उत्कर्ष अग्रवाल, आमिर खान, आशीष आर्या, संजय गुप्ता, मोहम्मद नसीम, राकेश कचरु, उमेश जीरा, विशेष रूप से उपस्थित रहे


महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि कल दो बजे से संगठन के राष्ट्रीय प्रदेश के जिला अध्यक्षों की आभासी बैठक आयोजित की जा रही है... जिसमें मुख्य रूप से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल भी शामिल होंगे..

Report Sanjay Agarwal 

Triangle News Lucknow 

8574663222

Comments