Sanjay Agrawal Tringel News Lucknow 8574663222 *मनीष कुमार बने ITSA उत्तर प्रदेश (पूर्व) चैप्टर के अध्यक्ष* , *डिजिटल इंडिया और 6G विस्तार पर चर्चा* *डिजिटल कम्युनिकेशंस कमीशन (DCC) को भंग किए जाने पर एसोसिएशन ने जताई गहरी चिंता* लखनऊ, 25 सितंबर 2026। भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) के 1990 बैच के वरिष्ठ अधिकारी और दूरसंचार विभाग, उत्तर प्रदेश (पूर्व) एलएसए के अपर महानिदेशक श्री मनीष कुमार को इंडियन टेलीकॉम सर्विस एसोसिएशन (ITSA) - उत्तर प्रदेश (पूर्व) चैप्टर का अध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया है। इस अवसर पर आयोजित बैठक में ITSA के वरिष्ठ सदस्य श्री जी. सी. राय, श्री राजेश कुमार, श्री डी. के. मिश्रा, श्री प्रसून चंद्रा, श्री अरविन्द कुमार तथा सर्किल सचिव श्री बीरेन्द्र मौर्य सहित चैप्टर के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में देश की डिजिटल क्रांति में आईटीएस अधिकारियों की निर्णायक भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र के दूरसंचार तंत्र की तकनीकी और प्रशासनिक रीढ़ के रूप में आईटीएस अधिकारियों ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है- चाहे अत्याधुनिक नेटवर्क की स्थापना हो, निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना हो या डिजिटल सशक्तिकरण को जन-जन तक पहुँचाना हो। एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश (पूर्व) क्षेत्र में सुदूर एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक लास्ट-माइल ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुँचाना और देश में 5G-6G तकनीक के त्वरित विस्तार पर भी चर्चा की गयी बैठक में दूरसंचार क्षेत्र के सर्वोच्च नीति-निर्माण निकाय, डिजिटल कम्युनिकेशंस कमीशन (DCC) को भंग किए जाने पर गहरी चिंता और निराशा व्यक्त की गई। *ITSA के बारे में:* इंडियन टेलीकॉम सर्विस एसोसिएशन (ITSA) भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) अधिकारियों का आधिकारिक प्रतिनिधि संगठन है। यह देशभर में कार्यरत आई टी एस अधिकारियों के बीच समन्वय एवं ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने तथा दूरसंचार नीति, अवसंरचना विकास और डिजिटल परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर सदस्यों का प्रतिनिधित्व करता है। दूरसंचार नेटवर्क नियोजन, स्पेक्ट्रम प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, नीति-निर्माण एवं वित्तीय प्रबंधन जैसे बहु-आयामी कौशल के साथ आई टी एस अधिकारी तकनीक और शासन के बीच सेतु की भूमिका निभाते हुए राष्ट्र-निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow 8574663222
Sanjay Agrawal
Tringel News Lucknow
8574663222
*मनीष कुमार बने ITSA उत्तर प्रदेश (पूर्व) चैप्टर के अध्यक्ष* , *डिजिटल इंडिया और 6G विस्तार पर चर्चा*
*डिजिटल कम्युनिकेशंस कमीशन (DCC) को भंग किए जाने पर एसोसिएशन ने जताई गहरी चिंता*
लखनऊ, 25 सितंबर 2026। भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) के 1990 बैच के वरिष्ठ अधिकारी और दूरसंचार विभाग, उत्तर प्रदेश (पूर्व) एलएसए के अपर महानिदेशक श्री मनीष कुमार को इंडियन टेलीकॉम सर्विस एसोसिएशन (ITSA) - उत्तर प्रदेश (पूर्व) चैप्टर का अध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया है। इस अवसर पर आयोजित बैठक में ITSA के वरिष्ठ सदस्य श्री जी. सी. राय, श्री राजेश कुमार, श्री डी. के. मिश्रा, श्री प्रसून चंद्रा, श्री अरविन्द कुमार तथा सर्किल सचिव श्री बीरेन्द्र मौर्य सहित चैप्टर के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में देश की डिजिटल क्रांति में आईटीएस अधिकारियों की निर्णायक भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र के दूरसंचार तंत्र की तकनीकी और प्रशासनिक रीढ़ के रूप में आईटीएस अधिकारियों ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है- चाहे अत्याधुनिक नेटवर्क की स्थापना हो, निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना हो या डिजिटल सशक्तिकरण को जन-जन तक पहुँचाना हो।
एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश (पूर्व) क्षेत्र में सुदूर एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक लास्ट-माइल ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुँचाना और देश में 5G-6G तकनीक के त्वरित विस्तार पर भी चर्चा की गयी
बैठक में दूरसंचार क्षेत्र के सर्वोच्च नीति-निर्माण निकाय, डिजिटल कम्युनिकेशंस कमीशन (DCC) को भंग किए जाने पर गहरी चिंता और निराशा व्यक्त की गई।
*ITSA के बारे में:*
इंडियन टेलीकॉम सर्विस एसोसिएशन (ITSA) भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) अधिकारियों का आधिकारिक प्रतिनिधि संगठन है। यह देशभर में कार्यरत आई टी एस अधिकारियों के बीच समन्वय एवं ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने तथा दूरसंचार नीति, अवसंरचना विकास और डिजिटल परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर सदस्यों का प्रतिनिधित्व करता है। दूरसंचार नेटवर्क नियोजन, स्पेक्ट्रम प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, नीति-निर्माण एवं वित्तीय प्रबंधन जैसे बहु-आयामी कौशल के साथ आई टी एस अधिकारी तकनीक और शासन के बीच सेतु की भूमिका निभाते हुए राष्ट्र-निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
Sanjay Agarwal
Tringel News Lucknow
8574663222

Comments
Post a Comment