Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow 8574663222 भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश ने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन लखनऊ, 8 अक्टूबर 2026। भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के श्रमिकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रेहड़ी-पटरी एवं छोटे दुकानदारों के लिए उचित एवं स्थायी स्थान उपलब्ध कराने तथा पुलिस व अन्य विभागों द्वारा उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। इसके अलावा संविदा, निविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने, न्यूनतम वेतन का पुनरीक्षण, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को उचित मानदेय व सामाजिक सुरक्षा, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, पुरानी पेंशन बहाल करने तथा श्रमिकों की अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई। भारतीय मजदूर संघ ने सरकार से सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करते हुए श्रमिकों और रेहड़ी-पटरी कारोबारियों को राहत देने का आग्रह किया। Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow 8574663222

Sanjay Agarwal 

Tringel News Lucknow 

8574663222

भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश ने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

लखनऊ, 8 अक्टूबर 2026। भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के श्रमिकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रेहड़ी-पटरी एवं छोटे दुकानदारों के लिए उचित एवं स्थायी स्थान उपलब्ध कराने तथा पुलिस व अन्य विभागों द्वारा उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

इसके अलावा संविदा, निविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने, न्यूनतम वेतन का पुनरीक्षण, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को उचित मानदेय व सामाजिक सुरक्षा, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, पुरानी पेंशन बहाल करने तथा श्रमिकों की अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

भारतीय मजदूर संघ ने सरकार से सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करते हुए श्रमिकों और रेहड़ी-पटरी कारोबारियों को राहत देने का आग्रह किया।

Sanjay Agarwal 

Tringel News Lucknow 

8574663222





Comments